फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एक अप्रैल से मंडियों में होगी गेहूं की आवक शुरू, अधिकारी मंडियों में रखे पर्याप्त प्रबंध: आमना तस्नीम

एक अप्रैल से मंडियों में होगी गेहूं की आवक शुरू, अधिकारी मंडियों में रखे पर्याप्त प्रबंध: आमना तस्नीम

Tue, 26 Mar 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
एक अप्रैल से मंडियों में होगी गेहूं की आवक शुरू, अधिकारी मंडियों में रखे पर्याप्त प्रबंध: आमना तस्नीम
एक अप्रैल से मंडियों में होगी गेहूं की आवक शुरू, अधिकारी मंडियों में रखे पर्याप्त प्रबंध: आमना तस्नीम
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला की सभी 13 अनाज मंडियों में एक अप्रैल से गेहूं की आमद शुरू हो जाएगी। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं की खरीद भी आरंभ हो जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त आमना तस्नीम ने जिला सचिवालय के सभागार में गेहूं खरीद के कार्य को सुचारु रूप से पूर्ण करने के लिए आयोजित संबंधित अधिकारियों की बैठक में दी। डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों में गेहूं की आवक, खरीद एवं उठान के कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी प्रकार के प्रबंध पूर्ण किए जा रहे हैं और अलग-अलग मंडियों में उच्च अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडियों में पीने के पानी की व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत, सफाई व्यवस्था तथा बिजली की पूर्ण रूप से व्यवस्था हो। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि नंबरदारों, आढ़तियों, मार्केट कमेटी के सचिव व किसानों के साथ बैठक कर किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा में रजिस्ट्रेशन करवाने की जानकारी दें। किसानों से अपील की है कि वे मेरी फसल मेरा ब्यौरा में 31 मार्च से पूर्व अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन अवश्य करवाएं। आमना तस्नीम ने गेहूं की आवक एवं खरीद कार्यों में लगे अधिकारियों एवं अनाज खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए है कि वे उन्हें आवंटित किए गए कार्यों को सही ढंग से अंजाम दें ताकि किसानों द्वारा कड़ी मेहनत से पैदा की गई गेहूं की फसल को बेचने में उन्हें कोई दिक्कत न आने पाए। उन्होंने मार्केट कमेटी के सचिवों को निर्देश दिए कि वे अनाज मंडियों में अस्थाई शौचालय बनवाएं और सुनिश्चित करें कि मंडियों की लेबर बाहर खुले में शौच न जाए। इसके साथ-साथ जरूरी है कि किसान भी मंडियों में अपना अनाज पूर्ण रूप से सुखाकर ही लाएं। उन्होंने अनाज खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे मंडियों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रखें। इस अवसर पर जगाधरी के एसडीएम सतीश कुमार, बिलासपुर के एसडीएम गिरीश कुमार, रादौर के एसडीएम कंवर सिंह, नगराधीश सोनूराम, डीएसपी सुभाष चंद, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक बिबियान, डीडीपीओ कपिल शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सुरेंद्र सिंह, जगाधरी के तहसीलदार जोगेंद्र शर्मा, बिलासपुर के तहसीलदार तरुण सहोता सहित मार्केट कमेटी के सचिव और अनाज खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed