{"_id":"5c8fea0ebdec222ffc3591fb","slug":"155293552610-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टचार जैसी बुराई समाज के लिए घातक: अमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टचार जैसी बुराई समाज के लिए घातक: अमन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भ्रष्टाचार जैसी बुराई समाज के लिए घातक: अमन
रादौर। अष्टविनायक कॉन्वेंट स्कूल खरकाली में विश्व भ्रष्टाचार विरोध दिवस मनाया गया। स्कूल के चेयरमैन डॉ. अमन पंजेटा ने कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसी बुराई है। जो किसी भी समाज या देश को समाप्त कर सकती है। इससे देश की प्रगति अबाध रूप से नहीं हो सकती। इस संदर्भ में हुए सर्वे में भारत भ्रष्टाचार की सूची में 128वें नंबर पर है। उन्होंने कहा कि हमारे वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह बीड़ा उठाया है कि भारत को इस समस्या से मुक्त किया जाए। उनके द्वारा दूसरे देशों से काले धन की वापसी को लेकर भी प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने कहा इस दिन को मनाने का मुख्य उदेश्य यह है कि हम सभी आमजन अपने स्तर पर इसका विरोध करें। यदि हम इस विषय में जागरूक नहीं है तो इस समस्या से निजात नही पा सकते। भ्रष्टाचार के व्याप्त होने से आम जनता का कानून से भरोसा खत्म होता है।