{"_id":"5c8407dcbdec2213e3053c61","slug":"155215672916-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात के समय भी जरूर करें ब्रश: डॉ. मोहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात के समय भी जरूर करें ब्रश: डॉ. मोहित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात के समय भी जरूर करें ब्रश: डॉ. मोहित
यमुनानगर। श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल खजूरी में यमुना इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसिस एंड रिसर्च की ओर से दांतों के चेकअप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डॉ. मोहित कुमार ने की। डॉ. प्रेरणा, डॉ. आलिया, डॉ. गुंजन, डॉ. जसकीरत, डॉ. काजल ने बच्चों के दांत चेक किए और दातों के महत्व के बारे में बताया। डॉ. मोहित कुमार ने बताया कि शरीर के सभी अंगों की तरह दांतों का भी हमारे शरीर में अहम भूमिका होती है। रात को सोते समय ब्रश करके सोना चाहिए ताकि हमारे दांतों में फंसा हुआ भोजन साफ हो सके दांतों में फंसा हुआ भोजन पूरी रात हमारे दांतों को खराब करता है। प्रधानाचार्य दीपक राणा ने कहा कि दांतों में फंसे हुए भोजन या किसी भी पदार्थ को किसी नुकीली चीज से नहीं निकालना चाहिए। इससे हमारे दांतों के मसूड़े कमजोर पड़ जाते हैं और दांत जल्दी टूट जाते हैं। डॉ. मोहित ने कहा दांतों के ब्रश को हल्के हाथों से करना चाहिए और 20 दिन के बाद दांतों के ब्रश को बदल लेना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ के अनुराग, विना शर्मा, नीलिमा शर्मा व पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।