{"_id":"5c82be3abdec22142f019c9e","slug":"15520723442-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त
यमुनानगर। आम चुनाव को सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए अलग-अलग कार्यों एवं प्रबंधों के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आमना तस्नीम ने जिला सचिवालय के सभाकक्ष में नियुक्त किए गए इन नोडल अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें समय रहते चुनाव के प्रबंध शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर एडीसी प्रशांत कुमार, जगाधरी के एसडीएम सतीश कुमार, बिलासपुर के एसडीएम गिरीश कुमार, नगराधीश सोनू राम, जिला राजस्व अधिकारी अभिषेक आदि मौजूद रहे।
एडीसी सहायक रिटर्निंग अधिकारी
एडीसी प्रशांत कुमार को चारों विधानसभा क्षेत्रों के सहायक रिटर्निंग अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं मैन पावर मैनेजमैंट के लिए डीआईओ, ईवीएम मैनेजमेंट के लिए एडीसी, यातायात प्रबंधन के लिए सचिव आरटीए व डीएफएससी, ट्रेनिंग मैनेजमैंट के लिए डीआईओ, चुनाव सामग्री प्रबंधन के लिए सीटीएम व डीआईओ, एमसीसी के लिए डीडीपीओ, खर्च सतर्कता के लिए डीईटीसी सेल्स व एक्साईज, पर्यवेक्षक के लिए डीआईओ व डीईटीसी सेल्स , कानून व्यवस्था के लिए एसपी, बैलेट पेपर व डम्मी बैलेट के लिए सचिव रेडक्रास, मीडिया एवं कम्युनिकेशन के लिए डीआईपीआरओ, कम्प्यूट्राईजेशन के लिए डीआईओ, स्वीप एक्टीविटी के लिए एडीसी, हेल्पलाइन और शिकायत निवारण के लिए डीडीपीओ, एसएमएस मॉनिटरिंग एवं कम्युनिकेशन प्लान के लिए डीआईओ, पोस्टल बैलेट पेपर फॉर सर्विस वोटर के लिए सचिव जिला सैनिक बोर्ड, पोस्टर बैलेट पेपर फॉर पुलिस पर्सोनल ऑन पोल ड्यूटी के लिए डीएसपी मुख्यालय, चुनाव ड्यूटी में लगे वाहनों के तेल के लिए पेट्रोल पम्पों की पहचान के लिए डीएफएससी, भोजन एवं अन्य प्रबन्धों के लिए तहसीलदार जगाधरी तथा पोलिंग पार्टियों की कल्याण कार्यों के लिए अपने-अपने क्षेत्राधिकार में ग्रामीण क्षेत्रों में सभी बीडीपीओ व शहरी क्षेत्रों में नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी व नगर पालिका के सचिवों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।