{"_id":"5c7c22f9bdec2256ab4e7a19","slug":"155163938619-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरियों से वारकर ड्राइवर की हत्या करने के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरियों से वारकर ड्राइवर की हत्या करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
यमुनानगर। चांदपुर में देहरादून निवासी ड्राइवर असलम की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों की पहचान लक्ष्मी गार्डन निवासी बसंत और फ्रेंडस कॉलोनी निवासी विवेक के रूप में हुई। दोनों आरोपी हमला करने में शामिल थे। फर्कपुर थाना प्रभारी दिनेश चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अब तक मुख्य आरोपी विशु, उसका भाई विक्की समेत पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
ये है मामला :
मूल रूप से देहरादून के आईएसबीटी निवासी असलम (35) फर्कपुर में अनु नाम के व्यक्ति की कार पर ड्राइवर लगा हुआ था। 18 फरवरी की दोपहर करीब ढाई बजे वह कमानी चौक से लक्ष्मी गार्डन की तरफ जा रहा था। जब वह चांदपुर में सरकारी स्कूल के नजदीक पहुंचा तो उस पर छह-सात युवकों ने तलवारों व सरिये से हमला कर दिया। हमलावरों ने असलम को बुरी तरह से काटा था। खून से लथपथ हो वह बेहोश होकर गिर गया था। जिसके बाद एक आरोपी ने पत्थर से उसकी टांगों पर भी वार किया था। हमलावरों ने इस कदर असलम पर हमला किया था कि जिससे वह उठ ना सके। असलम ने बयान देते हुए विशू का नाम बताया था। साथ ही उसकी जेब से 14 हजार रुपये निकालने का भी आरोप लगाया था। पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। डाक्टर के मुताबिक असलम के शरीर पर 13 जगह चोट लगी थी। टांग सहित चार फ्रैक्चर भी आये थे। पुलिस ने मामले में विशू का नामजद करते हुए पांच छह अन्य पर हत्या व लूट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया हुआ था। मामले में मुख्य आरोपी विशू राणा, गांव गलौली निवासी विवेक, मेहरमपुर निवासी संदीप व लक्ष्मी गार्डन निवासी विक्की राणा को पुलिस पहले से गिरफ्तार कर चुकी है।