फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   मांगों को लेकर दो घंटे धरना देने के बाद लघु सचिवालय में रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर दो घंटे धरना देने के बाद लघु सचिवालय में रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर दो घंटे धरना देने के बाद लघु सचिवालय में रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर दो घंटे धरना देने के बाद लघु सचिवालय में रिटायर्ड कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, मांगें पूरी न होने पर दी आंदोलन करने की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारियों ने गुरुवार को लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। मांगे पूरी न करने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुवार सुबह अनाज मंडी गेट पर इकट्ठे हुए और पुलवामा के घटना के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में अनाज मंडी गेट पर धरना दिया। करीब दो घंटे धरना देने के बाद रिटायर्ड कर्मी प्रदर्शन करते हुए सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को अपनी मांगों बारे ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान विनोद त्यागी ने की।
विज्ञापन

जिला सचिव सोमनाथ ने बताया कि सभी रिटायर्ड कर्मचारी संकट की घड़ी में देश के साथ खड़े हैं। लेकिन सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। जिसका वे विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पेंशन संशोधन करने का आदेश पेंशन लटकाने का आदेश ज्यादा लगता है क्योंकि डीडी जॉन की तरफ से सर्वर काम ना करने का बहाना लगाया जा रहा है। खजाना अधिकारी भी ऑनलाइन कार्य में परेशानी महसूस कर रहे हैं। इसलिए रिटायर कर्मियों में भारी रोष है। उनकी मांग है कि 10 जनवरी 2018 का पेंशन संशोधन पत्र तुरंत लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार ने आज तक भी पंजाब के समान 6570 वह 75 वर्ष की आयु के बाद पांच प्रतिशत बेसिक पेंशन विधि लागू नहीं की। मेडिकल भत्ता 3000 रुपये मासिक किया जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू की जाए। संशोधित पेंशन बोर्ड निगम कॉरपोरेशन यूनिवर्सिटी के सभी रिटायर कर्मियों पर भी लागू किया जाए। सभी बेरोजगारों को रोजगार दिया जाए। सभी खाली पद भरे जाएं। सभी को उत्तर शिक्षा का अधिकार मिले। सरकारी खजाने के वेतन लेने वाले सभी के बच्चे राज नेताओं समेत सरकारी विद्यालयों के दाखिल किए जाए और शिक्षा बजट बढ़ाया जाए। प्रदर्शन में मदन, वीर सिंह, नरेंद्र, गोपाल, रामेश्वर, सीता राम, नरेश, सुमेर चंद, हरबंस लाल, महिपाल, चंद्रपाल, जैसलमेर, किरण पाल आदि मौजूद थे।
फोटो : 16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed