फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   अमेरिका के न्यू जर्सी में रादौर के युवक की मौत

अमेरिका के न्यू जर्सी में रादौर के युवक की मौत

Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
अमेरिका के न्यू जर्सी में रादौर के युवक की मौत
अमेरिका के न्यू जर्सी में रादौर के युवक की मौत
विज्ञापन

रादौर। गांव घिलौर के एक 23 वर्षीय युवक लवप्रीत की अमेरिका के न्यूजर्सी में सड़क दुर्घटना के दौरान मौत हो गई है। लवप्रीत की मौत होने की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो वहां मातम छा गया। दो वर्ष पहले रोजगार की तलाश में अमेरिका गए लवप्रीत का शव अभी भारत नहीं लाया जा सका है। गांव के लोग लवप्रीत का शव गांव में पहुंचने का इंतजार कर रहे है। लेकिन अमेरिका में पोस्टमार्टम और औपचारिकता के बाद ही युवक का शव भारत लाया जा सकेगा। वह मुख्तयार सिंह का इकलौता बेटा था। मृतक युवक के ताऊ सुरजीत सिंह ने बताया कि उसका भतीजा लवप्रीत अमेरिका में एक पेट्रोल पंप पर काम करता था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसके भतीजे लवप्रीत को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण उसके भतीजे की मौत हो गई। लवप्रीत अपने परिवार में कमाने वाला अकेला था। जिसकी आय से उनके परिवार का गुजारा चलता था। वे दिल्ली स्थित अमेरिका दूतावास से भी संपर्क में हैं और जल्द से जल्द शव को परिजनों तक पहुंचाने की व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
फोटो नंबर 31
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed