फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   16 एनएचएम कर्मियों को थमाएं टर्मिनेट के नोटिस, 100 से वापस लिए सीयूजी सिम

16 एनएचएम कर्मियों को थमाएं टर्मिनेट के नोटिस, 100 से वापस लिए सीयूजी सिम

Thu, 21 Feb 2019 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
16 एनएचएम कर्मियों को थमाएं टर्मिनेट के नोटिस, 100 से वापस लिए सीयूजी सिम
16 एनएचएम कर्मियों को थमाएं टर्मिनेट के नोटिस, 100 से वापस लिए सीयूजी सिम
विज्ञापन

विभाग की चेतावनी-कर्मचारियों के पास काम पर लौटने का 24 घंटे का समय, फिर होगी बड़ी कार्रवाई।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कामकाज छोड़ 16 दिन से हड़ताल पर बैठे एनएचएम कर्मियों के प्रति स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया। विभाग ने हड़ताली 270 कर्मियों में से 16 को टर्मिनेट नोटिस हाथों में थमा दिए। और 100 कर्मचारियों से सरकारी सीयूजी सिम वापस ले लिए हैं। साथ ही कर्मचारियों को काम पर लौटने का 24 घंटे का समय दिया है। इसके बाद सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। उधर, हड़ताली कर्मचारी स्वास्थ्य विभाग पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल करने का फैसला ले सकते हैं। बता दें कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं काफी प्रभावित हो चुकी हैं। यहां तक रूटीन के होने वाले कार्य भी लटक गए।
बॉक्स
मेयर को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन
कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को मेयर मदन चौहान से मिला। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें तीन सूत्रीय मांगों के बारे में जिक्र किया गया। मेयर ने उन्हें ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और इस मसले पर बातचीत करने का आश्वासन दिया है। लेकिन कर्मचारी यह कहकर लौट आए जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता उनकी हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
रूटीन के कार्यों पर पड़ रहा गहरा असर
हड़ताल से विभाग के रूटीन में होने वाले कार्यों पर गहरा असर पड़ रहा है। नर्स, कंप्यूटर व अकाउंट आदि ब्रांचों में रोजाना होने वाले कार्य पेंडिंग हो गए। यहां तक भेजी जाने वाली हेड क्वार्टर रिपोर्ट भी प्रभावित हो गई। हड़ताल में नर्सिंग स्टॉफ शामिल होने से यमुनानगर-जगाधरी दोनों सिविल अस्पतालों में डिलीवरी कार्य पर गहरा असर पड़ रहा है। ऐसे में देहात से नर्सें बुलानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
16 एनएचएम कर्मियों को टर्मिनेट नोटिस दे दिए और 100 कर्मचारियों से सरकारी मोबाइल सिम वापस भी ले लिए गए हैं। कर्मचारियों को 24 घंटे का समय दिया गया है। उसके बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ।
फोटो-32 व 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed