फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जिला के दो किसानों को कृषि रत्न अवार्ड और चार को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार

जिला के दो किसानों को कृषि रत्न अवार्ड और चार को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार

Mon, 18 Feb 2019 01:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
जिला के दो किसानों को कृषि रत्न अवार्ड और चार को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार

विज्ञापन
जिले के दो किसानों को कृषि रत्न और चार को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। गन्नौर में आयोजित फोर्थ एग्री लीडरशिप सम्मिट में जिला के दो किसानों को कृषि रत्न अवार्ड और चार किसानों को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार से नवाजा गया है। जिले के गांव ऊंचा चंदना के मांगे राम सैनी को रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कृषि रत्न अवार्ड दिया है जबकि गिलौर माजरी के किसान निर्मल सिंह को शनिवार को कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने दिया है।
छह साल से कर रहे डीएसआर से खेती
कृषि रत्न अवार्ड पाने वाले गांव ऊंचा चंदना के मांगे राम सैनी ने बताया कि वे छह साल से सिधी बिजाई (धान) की खेती डीएसआर के जरिए कर रहे हैं। उनकी इस खेती से प्रभावित होकर करीब 150 किसान भी डीएसआर से खेती कर रहे हैं। यहीं नहीं अब वे दूसरे किसानों को भी इसके बारे में गांव-गांव जाकर इस प्रकार खेती करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन

सिंगल बट स्कीम के तहत कर रहे गन्ने की बिजाई
रादौर की गिलौर माजरी के किसान निर्मल सिंह ने बताया कि पांच साल से सिंगल बट स्कीम के तहत वे गन्ने की बिजाई करते आ रहे हैं। सिंगल बट में गन्ने की बिजाई के दौरान गन्ना अढ़ाई क्विंटल लगता है। जबकि सामान्य बिजाई में 30 क्विंटल गन्ने की खपत है। वहीं सिंगल बट सामान्य बिजाई से कई गुणा फायदेमंद और कम खर्चीली स्कीम है। उनके कार्य से प्रेरित होकर 20 किसान अब इस तरह गन्ने की बिजाई करने लगे हैं। इसी कार्य को लेकर उन्हें भी कृषि रत्न अवार्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्हें मिला उत्कृष्ट किसान अवार्ड
इसी तरह जिला के चार किसानों को उत्कृष्ट किसान पुरस्कार मिला है। उन्हें जैविक खेती, स्ट्रा मैनेजमेंट व डायरेक्ट सीडिंग जैसी श्रेणी में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। जिला के गांव किशनपुरा निवासी किसान रमेश वालिया (ओर्गेनिक फार्मिंग), जगाधरी के हरनौल निवासी किसान प्रवीन मेहता (ओर्गेनिक वर्मी कंपोस्ट व स्ट्रा मैनेजमेंट), रादौर के कंडरौली निवासी मोहन लाल (स्ट्रा मैनेजमेंट) तथा सरस्वती नगर के जसबीर सिंह (डीएसआर व स्ट्रा मैनेजमेंट) की खेती के लिए 21 हजार की राशी का चेक देकर सम्मानित किया गया।

दो किसानों को कृषि रत्न अवार्ड मिला है और चार किसानों को उत्कृष्ट पुरस्कार दिया गया है। अवार्ड पाकर किसानों ने जिले का नाम रोशन किया है। ये किसान काफी समय से कृषि में अच्छे तरीके से खेती करते आए हैं तथा दूसरों को भी इस तरह खेती करने की सलाह देते हैं जोकि सराहनीय है।
-डॉ. सुरेंद्र यादव, डीडीए, कृषि विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed