फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर में खनन व भिवानी में पहाड़ का पत्थर, गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी और नारायणगढ़ में रेत खा गए भाजपा के मंत्री: दीपेंद्र सि

यमुनानगर में खनन व भिवानी में पहाड़ का पत्थर, गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी और नारायणगढ़ में रेत खा गए भाजपा के मंत्री: दीपेंद्र सि

Sun, 21 Oct 2018 11:13 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
यमुनानगर में खनन व भिवानी में पहाड़ का पत्थर, गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी और नारायणगढ़ में रेत खा गए भाजपा के मंत्री: दीपेंद्र सि
फोटो-17
विज्ञापन


खेत, रेत और पहाड़ों के पत्थर खा गए भाजपा के मंत्री : दीपेंद्र हुड्डा
यमुनानगर में खनन व भिवानी में पहाड़ का पत्थर, गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी और नारायणगढ़ में रेत खा गए भाजपा के मंत्री
-हुडा सेक्टर 18 में आयोजित सर्वसमाज भाईचारा सम्मेलन में पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुडा, प्रेस वार्ता कर निकाली भड़ास
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे एवं रोहतक सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को भाजपा सरकार के मंत्रियों पर जमकर बरसे। उन्हाेंने कहा कि भाजपा के मंत्री यमुनानगर में खनन व भिवानी में पहाड़ का पत्थर, गुरुग्राम में ग्वाल पहाड़ी और नारायणगढ़ में रेत खा गए। प्रदेश में संगठित लूट कर भाजपा ने नंबर वन कहलाने वाले हरियाणा को पीछे धकेल दिया। यहां तक दाल रोटी योजना से दाल ही गायब हो गई और केंद्र में राफेल घोटाला जोकि 35 हजार करोड़ रुपये का है अंबानी परिवार को बिना टेंडर के दे दिया। हुड्डा जगाधरी के सेक्टर 18 में अखिल भारतीय पाल समाज के प्रदेशाध्यक्ष नरसिंह द्वारा आयोजित सर्वसमाज भाईचारा सम्मेलन में संबोधित करने के बाद पत्रकारों से रूबरू होकर हुए।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है इसने केवल महंगाई को बढ़ावा दिया। इस सरकार ने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चौपट करके रख दिया है जिसका नतीजा आज पेट्रोल व डीजल के दाम कहां तक पहुंच गए। प्रदेश में आज झूठी और बिना काबलियत वाली सरकार है। इसके चलते आज किसान, टीचर, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, नगर पालिका कर्मचारी व सफाई कर्मचारी एवं रोडवेज कर्मचारियों को सड़कों पर आना पड़ रहा है। दीपेंद्र ने कहा कि राजस्थान में होने वाले चुनाव में कांग्रेस 200 में से 150 सीट निकालेगी। वहीं 2019 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। जाट आंदोलन में हुड्डा का नाम आने पर पूछे गए सवाल पर दीपेंद्र ने कहा कि यह झूठी साजिश और गलत फंसाया जा रहा है। प्रकाश कमेटी की रिपोर्ट भी आ चुकी है जिसमें कुछ नहीं मिला। इसके पीछे भाजपा के लीडरों की साजिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed