{"_id":"5bccbaa2bdec22693b023357","slug":"15401437452100-100-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने तो फिर भी 100-100 गज के प्लाट दिए, लेकिन भाजपा तो एक गज भी नहीं दे सकी: दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने तो फिर भी 100-100 गज के प्लाट दिए, लेकिन भाजपा तो एक गज भी नहीं दे सकी: दीपेंद्र हुड्डा
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमने तो फिर भी 100-100 गज के प्लाट दिए, लेकिन भाजपा तो एक गज भी नहीं दे सकी: दीपेंद्र हुड्डा
-जगाधरी हुडा सेक्टर-18 में सर्वसमाज भाईचारा सम्मेलन का आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी हुडा सेक्टर-18 में सर्वसमाज भाईचारा सम्मेलन का रविवार को आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा पहुंचे। यहां उन्होंने सम्मेलन के आयोजक नरसिंह पाल को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। जबकि इस कार्यक्रम मेें पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने आना था, लेकिन तबीयत खराब होने से वह नहीं आ सके। हुड्डा ने कहा कि नरसिंह पाल के आने से पार्टी ओर मजबूत होगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है प्रदेश का बेड़ा गर्क हो गया है। 70 साल की कमियां गिनवाने वाली भाजपा सरकार ने अब कौन सा पहाड़ तोड़कर दिखा दिया। जितने प्रदर्शन आज इस सरकार में हो रहे इतने तो कभी नहीं देखे। हमने तो प्रदेश में चार लाख गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए, लेकिन भाजपा तो एक गज प्लाट भी दे सकी। हुड्डा ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज प्रदेश का कर्मचारी सड़कों पर आ गया। नोटबंदी के बाद जीएसटी इतना लगा दिया की व्यापारी व्यापार करने लायक नहीं छोड़ा। यहां तक सरकार के नेता खनन माफिया के साथ मिलकर लोगों की बेशकीमती जमीन पर अवैध खनन करने में लगे हैं। दीपेंद्र ने कहा कि जो पोपलर 1200 रुपये बिकता था वह अब 600 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। यहां तक दादूपुर नलवी नहर के मुआ जे को लेकर किसानों परेशान है किसानों के गन्ने की पेमेंट भी नहीं हो रही। खराब हुई फसलों की गिरदावरी भी नहीं शुरू नहीं की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुभाष चौधरी, पूर्व मंत्री लहरी सिंह, पूर्व विधायक कृष्णा पंडित, पूर्व विधायक बिशन लाल सैनी, पूर्व विधाक अर्जुन सिंह, वरुण चौधरी, वीरेंद्र राठौर, अशोक मेहता, फकीर चंद एवं बृजपाल छप्पर आदि मौजूद रहे।
फोटो-21 से 23 तक