फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   करवाचौथ के लिए महिलाएं करा रही हेयर हाईलाइटिंग, कूल दिखने की तैयारी जोरो पर

करवाचौथ के लिए महिलाएं करा रही हेयर हाईलाइटिंग, कूल दिखने की तैयारी जोरो पर

Sun, 21 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Sun, 21 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
करवाचौथ के लिए महिलाएं करा रही हेयर हाईलाइटिंग, कूल दिखने की तैयारी जोरो पर
फोटो 26, 27, 28, 29
विज्ञापन


करवाचौथ के लिए महिलाएं करा रही हेयर हाईलाइटिंग
-ब्यूटी पार्लर करवाचौथ के उपलक्ष्य में 50 प्रतिशत की दे रहे स्पेशल छूट
-त्वचा का ध्यान रखे, साथ ही खूबसूरत और स्मार्ट दिखने के लिए टिप्स आजमाएं
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करवा चौथ के खास दिन पर खास दिखने के लिए शहर की अधिकतर महिलाएं रविवार होने के कारण ब्यूटी पार्लर या फिर हेयर सैलून में नजर आई। इन महिलाओं में अधिकतर महिलाएं नौकरी पेशा रही। क्योंकि उनके मुताबिक करवे से पहले ओर कोई छुट्टी नहीं है। इस कारण दिनभर काम के चलते समय ही नहीं मिल पाएगा और भी बहुत से जरुरी काम होते है। हेयर सैलून पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। जहां महिलाओं ने हेयर कट, हेयर कलर व हाई लाइटिंग तक करवाई। वहीं नासीर हुसैन ने बताया कि हेयर सैलून में करवाचौथ के लिए 50 प्रतिशत छूट पर स्पेशल रेट रखे गए है। जिनका फायदा महिलाएं खूब उठा रही है।

करवाचौथ पर ब्यूटी पार्लर के स्पेशल रेट
हेयर स्पा 300 रुपये
हेयर कट 100 रुपये
हेयर ग्लोबल प्लस हाईलाइट 1000 रुपये
हाईलाइट प्लस ग्लोबल कलर 1800 रुपये
हाईलाइट कराउन प्लस स्मूथनिंग 2500 रुपये
मेक अप 500 रुपये
मेनीक्योर, पेडीक्योर 200 रुपये
फेशियल 50 प्रतिशत छूट पर
नेल आर्ट बेसिक 100 रुपये
फ्रेंच नेल आर्ट 250 रुपये
वैक्स 150 रुपये
ब्लीच 50 रुपये से शुरू

इन बातों को रखे ध्यान
वहीं ब्यूटीशियन दीपिका कोल ने बताया कि अगर करवा चौथ पर या वैसे भी महिलाएं अपने व्यक्तित्व में खास निखार लाना चाहती हैं, तो उन्हें खूबसूरत और स्मार्ट दिखने के टिप्स तो आजमाने ही पड़ेंगे। उन्होंने बताया कि ज्यादा उम्र में मेकअप फीचर्स को उभारने के लिए नहीं, बल्कि चेहरा दमकाने के लिए किया जाता है। चाहे मौसम कैसा भी हो, अगर वे चाहती हैं कि करवा चौथ के दिन हुस्न की मलिका दिखें तो अपनी त्वचा का ध्यान रखें। अगर ये ब्यूटी टिप्स आजमाएंगी तो करवा चौथ के दिन चाहे मौसम कैसा भी रहे दमकी-दमकी नजर आएंगी।
विज्ञापन

1. आई ब्रो अवश्य बनवाएं। उससे नैन-नक्श व्यवस्थित लगेंगे। परंतु आई ब्रो बहुत पतली न बनवाएं। इससे चेहरे की बची-खुची कोमलता भी छिन जाएगी।
2. आंखों के नीचे गहरा मेकअप न करें। पलकों के ऊपर आईलाइनर लगाएं। मस्कारा अवश्य इस्तेमाल करें। आई लैशेस को कर्लर से घुमाएं। गहरे आईशैडो न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. धब्बों पर कंसीलर मॉइश्चराइजर मिलाकर लगाएं।
4. गाढ़ा और हैवी फाउंडेशन न लगाएं। ऊपर से पाउडर भी हल्का ही थपथपाएं। पाउडर नाक के आसपास चमकते हिस्से पर ही लगाएं तब भी ठीक रहेगा।
5. अगर कोई महिला 40 की उम्र पार कर चुकी हैं। उम्र के साथ चेहरा लंबा और पिचका होने लगता है अत: ब्लश का इस्तेमाल न करें। लगाना ही है तो गालों के उभरे हुए हिस्से पर इसे लगाएं, बाजू में कानों की तरफ नहीं। इससे चेहरा लटका हुआ नहीं लगेगा।

6. गालों पर शिमर न लगाएं। यह चेहरे पर आने लगी महीन रेखाओं को लाइट के साथ परिवर्तित करेगा, जिससे वे उभरकर दिखेंगी।
7. लिप लाइनर नेचुरल कलर का लगाएं। मेट लिपस्टिक की जगह मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक या लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करें। हो सके तो लिप प्लम्पिंग ग्लॉस इस्तेमाल करें, लेकिन शाइनी लिपस्टिक न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed