{"_id":"5bb7ba8e867a553537774887","slug":"153876748014-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिडल स्कूल उन्हेडी के हैड टीचर को बच्चों को पढाते हुए पडा दिल का दौरा, अस्पताल में ताडा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिडल स्कूल उन्हेडी के हैड टीचर को बच्चों को पढाते हुए पडा दिल का दौरा, अस्पताल में ताडा दम
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिडल स्कूल उन्हेडी के हैड टीचर को बच्चों को पढ़ाते हुए पड़ा दिल का दौरा, अस्पताल में तोड़ा दम
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। मिडल स्कूल उन्हेडी के हैड टीचर धनीराम कांबोज (50) का शुक्रवार को हृदयगति रुकने से निधन हो गया। हैड टीचर धनीराम कांबोज स्कूल में बच्चों को पढ़ा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उनके नाक से खून बहने लगा। जिसके बाद डॉक्टर को इलाज के लिए मौके पर बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें यमुनानगर रेफर किया। सिविल अस्पताल यमुनानगर में धनीराम कांबोज ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया। देर शाम गांव बहादुरपुर में मृतक धनीराम कांबोज का अंतिम संस्कार किया गया। उन्हेडी स्कूल के हैड टीचर धनीराम कांबोज लगभग पौने दो वर्ष पहले मिडल स्कूल उन्हेडी में तैनात किए गए थे। इससे पहले वह लगभग पांच वर्ष सरकारी स्कूल नाचरौन में कार्यरत रहे। मृतक अध्यापक दो बेटियों व एक बेटे का पिता था। अध्यापक के निधन से रादौर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनके निधन पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र चौधरी व प्रिंसिपल सुरेश कुमार जोजवान व राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने गहरा शोक प्रकट किया है।