{"_id":"5bb7ba8b867a55353f6e301f","slug":"1538767477104550-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम श्रेणी की ईट भट्ठा स्थल पर मिलेगी 4550 रुपये प्रति हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम श्रेणी की ईट भट्ठा स्थल पर मिलेगी 4550 रुपये प्रति हजार
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रथम श्रेणी की ईट भट्ठा स्थल पर मिलेगी 4550 रुपये प्रति हजार
- ईटों की दरे निर्धारित करने के लिए डीसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जिला में विकास कार्यों के लिए प्रथम श्रेणी की ईटों की दरें निर्धारित करने बारे जिलाधीश गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कार्यकारी अभियन्ता पंचायती राज रविन्द्र राठौर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी गगनदीप सिंह, एसडीओ पीडब्लयूडी व रणबीर सिंह प्रधान भटठा एसोसिएशन यमुनानगर अशोक बंसल उपप्रधान, खुशी राम महासचिव भट्ठा एसोसिएशन यमुनानगर, शक्ति अग्रवाल, लाल चन्द प्रतिनिधि भट्ठा एसोसिएशन यमुनानगर तथा सुरेंद्र सिंह जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियन्त्रक ने भट्ठा ऐसोशिऐसन की आपसी सहमति से निर्णय लेते हुए विकास कार्यों के लिए सप्लाई की जाने वाले प्रथम श्रेणी की ईंटों के रेट भट्ठा स्थल पर प्रथम श्रेणी की ईंटों की दर 4550 प्रति हजार, भट्ठा स्थल पर टाईलों की दर 4800 प्रति हजार निर्धारित किये गये। ईटों व टाईलों की परिवहन दरें भट्ठा स्थल से 10 किमी की दूरी तक 600 रुपये प्रति हजार, भट्ठा स्थल से 10 से 20 कि0मी0 की दूरी तक 625 रुपये प्रति हजार, भट्ठा स्थल से 20 किमी की अधिक दूरी तक 650 रुपये प्रति हजार निर्धारित किये गये। सरकार द्वारा ईटों की बिक्री पर जो जीएसटी लगाई जायेगी वह खरीददार को वहन करनी होगी। उपरोक्त दरों में सभी प्रकार की लोडिंग, अनलोडिंग व स्टैकिंग शामिल होगी। उपरोक्त दरें अस्थाई तौर पर उस समय तक लागू रहेंगी जब तक अन्य आदेशों द्वारा प्रथम श्रेणी ईटों, परिवहन दरों का पुन: रेट निर्धारण नहीं किया जाता। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विकास कार्यों के लिए दी जाने वाली ईटों व टाईलों की गुणवता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान भट्ठा एसोसिएशन के प्रधान, प्रतिनिधियों व भट्ठा मालिक आदि मौजूद रहे।
फोटो नंबर- 25