{"_id":"5bb7ba81867a5535667f6708","slug":"153876746719-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर से यूपी में प्रवेश करना है तो जाना होगा संभलकर, आज होगा रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर से यूपी में प्रवेश करना है तो जाना होगा संभलकर, आज होगा रूट डायवर्ट
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
यमुनानगर से यूपी में प्रवेश करना है तो जाना होगा संभलकर, आज होगा रूट डायवर्ट
- सहारनपुर में 11 दिन तक रहेगा रूट डायवर्ट
- सेना भर्ती होने के चलते की रूट डायवर्जन की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
आज यदि हरियाणा से यूपी में प्रवेश करना है तो संभलकर जाना होगा। हरियाणा से यूपी में जाने के लिए पहले जिले सहारनपुर में सेना भर्ती होने के चलते रूट डायवर्जन किया गया है।
जनपद में होने वाली सेना भर्ती के दौरान रूट डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। डायवर्जन के तहत हरियाणा से यूपी में जाने वाले वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
दरअसल आज से जनपद सहारनपुर में सेना की सीधी भर्ती होगी। जिसमें सहारनपुर सहित आस-पास के कई जिले के युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने पहुंचेगे। जिसके चलते सहारनपुर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन किया है ताकि अन्य राज्यों से आने वाले यात्रियों व लोगों को किसी भी प्रकार से परेशानी का सामना न करना पड़े। रूट डायवर्जन छह अक्टूबर यानि आज से 11 दिन के लिए लागू हो जाएगी। रूट डायवर्जन प्रतिदिन रात्रि दो बजे से सुबह दो बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
बॉक्स
हरियाणा से जाने वाले लोगों के लिए यह रहेगी व्यवस्था
1-हरियाणा की ओर से जाने वाले हल्के वाहन कार बस आदि जिन्हें देहरादून की ओर जाना है वह नकुड तिराहा से मानकमऊ पुलिया, सर्किट हाउस तिराहा, हसनपुर, दीवानी तिराहा, सरकारी अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक, नवाबगंज, पुरानी चुंगी, जनता रोड से राकेश कैमिकल चौकी होते हुये देहरादून जाएंगे।
2- अंबाला की ओर से आने वाला भारी वाहन जिन्हे मुजफ्फनगर की ओर जाना है वह चौकी शाहजहांपुर से नकुड, नानौता के संजय चौक, बडगांव, देवबन्द के रास्ते होकर जाएगे।
3- देहरादून, हरिद्वार से आने वाले भारी वाहन जिन्हे अंबाला की ओर जाना है वह फतेहपुर से कलसिया, गंदेवड, शाहजहांपुर होकर आएंगे।
4- देहरादून, हरिद्वार से आने वाले हल्के वाहन तथा बस आदि जिन्हे अंबाला की ओर जाना है वह गागलहेड़ी से राकेश कैमिकल, पुरानी चुंगी, नवाबगंज चौक, आंबेडकर चौक, घंटाघर चौक, अंबाला रोड होते हुए सरसावा होकर हरियाणा यमुनानगर के रास्ते प्रवेश करेंगे।