फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डेंगू के सात पॉजिटिव पेशंट आइडेंटीफाई, लारवा मिलने पर 740 लोगों को नोटिस।

डेंगू के सात पॉजिटिव पेशंट आइडेंटीफाई, लारवा मिलने पर 740 लोगों को नोटिस।

Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
डेंगू के सात पॉजिटिव पेशंट आइडेंटीफाई, लारवा मिलने पर 740 लोगों को नोटिस।
डेंगू के सात पॉजिटिव पेशेंट आइडेंटीफाई, लारवा मिलने पर 740 लोगों को नोटिस।
विज्ञापन

-एक महीने में 23 सैंपल भेजे, जांच में सात मिले पॉजीटिव।
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जिले में डेंगू ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। एक महीने में 23 सस्पेक्टेड पेशेंट के सैंपल की जांच की गई। जिसमें से सात मरीजों को कंफर्म डेंगू पाया गया। एक महीने में सात पेशंट आइडेंटीफाई होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने पूरे जिले में घर-घर सर्वे के लिए टीमें फिल्ड में उतारी तो 740 जगहों पर डेंगू का लारवा मिला। लारवा की रिपोर्ट मिलते ही अधिकारी एक्टिव मोड में आ गए और आनन-फानन में नोटिस थमाने का सिलसिला शुरू कर दिया। नोटिस में कहा गया है कि तीन दिन के अंदर संबंधित जगहों पर साफ करवाई जाएं। अगर तीन दिन बाद फिर से लारवा मिला तो संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाया जाएगा।
दरअसल बारिश रुकने और मौसम में बदलाव आने से स्वास्थ्य विभाग के अफसरों डेंगू, मलेरिया व अन्य बीमारियों का डर सता रहा है। पिछले साल बुखार के प्रकोप में कई लोगों को अपनी जान गवांनी पड़ी थी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग किसी भी रूप में इन मौतों को डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया से होना नहीं माना था। इस बार अफसर पहले ही सतर्क हो गए हैं और हर टीम का गठन कर जिले के सभी घरों में सर्व किए जा रह है और अपने घरों के आस-पास साफ-सफाई रखने की हिदायत दी जा रही है। इसी के साथ सभी के घरों में कूलर के पानी व टायरों आदि में व छतों पर पानी को सभी साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स
740 घरों में मिला लारवा
मलेरिया विभाग की टीम प्रत्येक रविवार को घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है। लेकिन फिर भी जिला अस्पताल में बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि सर्वे के द्वारा 740 घरों में डेंगू का लारवा मिला था। 23 मरीजों के डेंगू के लिए सैंपल भी आए। जिनमें से सात की रिपोर्ट पॉजीटिव आई। यह सात केस जटेहड़ी, खिजरी, पांसरा, कल्याणनगर, भगीर कॉलोनी, धर्मपुरा, कांसापुर में मिले है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
मलेरिया व डेंगू का छह साल का डेटा
वर्ष मलेरिया डेंगू
2012 3659 18
2013 1538 56
2014 599 2
2015 634 122
2016 503 65
2017 270 70
2018 78 07
बॉक्स
बीमारी के लक्षण
- तेज सिर दर्द
- कमर दर्द
- जोड़ तथा मांसपेशियों में दर्द
- त्वचा पर चकत्ते होना
- जबड़ों तथा नाक से रक्त आना
- तेज बुखार आना
बॉक्स
बचाव के उपाय
- रुके हुए पानी के स्थान पर मिट्टी का तेल-डीजल डाले दें।
- बर्तनों को ढककर रखें, साफ पानी पीएं, ताजा खाना खाएं।
- शरीर को अधिक से अधिक ढकने वाले कपड़े पहने, मच्छरदानी का प्रयोग करें।
वर्जन
डेंगू की स्थिति कंट्रोल में है। जहां सात केस मिल है वहां पर विभाग द्वारा फॉगिंग कराई जा रही है। साथ ही टीम घरों में सर्व कर रही है और जहां लारवा मिल रहा है उन घरों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
- डॉ. वीके जैन, मलेरिया अधिकारी
फोटो नंबर- 14, 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed