फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   डीएसडब्ल्यूओ के ऊंचे बोल, मंत्री बोली-आपका पब्लिक डीलिंग का काम, ऐसा रवैया ठीक नहीं

डीएसडब्ल्यूओ के ऊंचे बोल, मंत्री बोली-आपका पब्लिक डीलिंग का काम, ऐसा रवैया ठीक नहीं

Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
डीएसडब्ल्यूओ के ऊंचे बोल, मंत्री बोली-आपका पब्लिक डीलिंग का काम, ऐसा रवैया ठीक नहीं
डीएसडब्ल्यूओ के ऊंचे बोल, मंत्री बोली-आपका पब्लिक डीलिंग का काम, ऐसा रवैया ठीक नहीं
विज्ञापन

- भाजपा जिलाध्यक्ष व समिति सदस्य बोले व्यवहार सही नहीं, सस्पेंड करो मैडम
-जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पैसे मांगकर पेंशन लगाने के आरोप पर मंत्री ने जवाब मांगा तो डीएसडब्ल्यूओ ऊंचे स्वर में बोले, मैडम मुुझे सरकार पैसे दे रही, मुझे क्या जरूरत दूसरे पैसों की
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में नौ परिवादों का हुआ निपटारा, तीन अगामी बैठक के लिए रखें

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहरी एवं स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन की अध्यक्षता में हुई जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में डीएसडब्ल्यूओ को ऊंचे स्वर में बोलने पर लताड़ लगाई। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष व समिति सदस्यों ने डीएसडब्ल्यूओ के खिलाफ कार्रवाई कर सस्पेंड करने की मांग रखी। लेकिन मंत्री जैन ने उन्हें एक और चांस दिया। दरअसल, समिति सदस्यों ने डीएसडब्ल्यूओ पर पैसे लेकर पेंशन लगाने व अभद्र व्यवहार करने की शिकायत की थी। इस पर मंत्री कविता जैन ने उन्हें अपने समक्ष बुलाया। जैसे ही मंत्री ने उनसे जवाब मांगा तो डीएसडब्ल्यूओ तीखे हो ऊंचे स्वर में बोले, ‘मैडम मुझे सरकार पैसे दे रही है, मुझे दूसरों के पैसों की जरूरत नहीं’।
विज्ञापन

डीएसडब्ल्यूओ के ऊंचे बोल सुनते ही भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र खदरी ने उन्हें सस्पेंड करने की मांग रखी और कहा कि देखो अभी भी इनका व्यवहार सहीं नहीं। जो मंत्री के सामने ऐसे बोल रहा, वह आम पब्लिक के साथ कैसे बर्ताव करते होंगे। तभी मंत्री ने डीएसडब्ल्यूओ से कहा कि आपका पब्लिक डीलिंग का काम है ऐसा रवैया आपके लिए ठीक नहीं। इतना ही नहीं समिति सदस्यों ने भी एकजुट होकर मंत्री पर दबाव बनाते हुए उन्हें बार बार सस्पेंड करने की बात कहीं। लेकिन मंत्री ने उन्हें एक चांस देकर छोड़ देने की बात कही। वहीं मीटिंग में 12 परिवादों में नौ का मौके पर ही निपटारा हो गया। तीन परिवादों को आगामी मीटिंग के लिए पेंडिंग रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने उठाया सबसे पहले मुद्दा
दरअसल, जिला कष्ट निवारण की बैठक खत्म होने के बाद भाजपा के किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसविंद्र अमली खड़े हो गए। कहा, मैडम जिला समाज कल्याण अधिकारी बिना पैसे लेकर किसी की पेंशन नहीं लगाते और इनका पब्लिक के प्रति रवैया भी ठीक नहीं है। यह लोगों से अभद्र भाषा में भी बात करते हैं। तभी मंत्री कविता जैन ने मीटिंग में बैठे अश्वनी मदान को बुला लिया। मंच के सामने पहुंचते ही समिति सदस्य सुमंत जैन व राकेश त्यागी भी वहां आ गए और अधिकारी को सस्पेंड करने की बात कही। यहां तक मंच पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी भी बार-बार अधिकारी को सस्पेंड करने की बात कहते रहे। उधर जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी मदान का कहना है कि उनके ऊपर जो आरोप लगे हैं वह बेबुनियाद हैं।


फरियादी की फिसली जुबान बोला, कुंडी लगाकर भर रहे पानी, सभी हंस पड़े
मीटिंग में गांव सांगीपुर के पवन कुमार की जुबां उस वक्त फिसल गई जबकि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने पूछा कैसे भर रहे हैं पानी, बोला कुंडी लगाकर। तभी मीटिंग में बैठे सभी हंस पड़ेे। दरअसल फरियादी ने शिकायत थी ग्राम पंचायत द्वारा जो नलके लगाए गए हैं इनमें ज्यादातर नलके अपने नजदीकियों के घरों में लगे हैं इस पर कार्रवाई होने चाहिए। हालांकि इस दौरान बीडीपीओ रादौर ने मुआवना भी किया था मगर उन्होंने यह नहीं देखा जो प्राइवेट कनेक्शन पानी के चल रहे वह कुंडी लगाकर चल रहे थे। अधिकारी ने यह रिपोर्ट बनाकर नहीं दी, जिस पर मंत्री व डीसी ने अधिकारी को फटकार लगाई।

फरियादी बोला झूठ बोल रहे अधिकारी
मीटिंग में वार्ड नंबर 16 की हरबंसपुरा निवासी धर्मचंद गौड ले शिकायत दी थी कि वर्कशॉप रोड स्थित हरबंसपुरा एसडी पब्लिक स्कूल के पीदे गली में गड्ढे को भरा जाए। इसकी शिकायत उसने सीएम विंडो पर भी डाली थी। बावजूद इसके कोई एक्शन नहीं हुआ। इस पर अधिकारी बोले, उन्होंने मौके का मुआयना कर गड्ढों को भरवा दिया है तभी मंत्री के सामने बोला मैडम अधिकारी झूठ बोल रहे हैं। मंत्री ने कहा कि अगली मीटिंग में मुझे यह शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

गांव में गंदगी फिर स्वच्छ गांव का दर्जा कैसा
गांव मांडखेड़ी के राजेश कुमार ने मंत्री कविता जैन को बताया कि गांव में नाजायज कब्जे व गंदगी है। इससे स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो ऐसे में गांव को स्वच्छ गांव का दर्जा कैसा। इस पर मंत्री ने छछरौली बीडीपीओ को मौके का मुआयना कर कार्रवाई करने को कहा है।

...डीएसपी बोले शॉट आउट हो गया मामला
गांव संधाला के जनेश कुमार ने मंत्री कविता जैन को बताया कि उसके खेतों से अवैध माइनिंग हो रही है। विरोध करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई है। रोजाना माइनिंग माफिया अवैध खनन कर रहा है लेकिन पुलिस मामले में कुछ नहीं कर रही है। इस पर डीएसपी अजय राणा को बुलाया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस माफिया के खिलाफ पूरी तरह से एक्शन ले रही है और मामले को शॉट आउट करा दिया गया है।

फैक्टरियों का गंदा पानी आ रहा सड़कों पर
ग्राम पंचायत चाऊवाला व रामखेड़ी के बाशिंदों ने मंत्री को बताया कि गांव महमूदपुर, भेड़थल, तारावाला, रामखेड़ी, फेरुवाला की सड़क पर स्टार, इंदिरा, गणपति, उपासम, वाचसी व एमएमआरे आदि फैक्टरी है इनका गंदा पानी सड़क पर आने से लोगों को दिक्कत होती है। विभाग को शिकायत देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि मैडम तीन फैक्ट्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक को सील किया है और अन्य को नोटिस दिए गए हैं।


श्मशान घाट के पास बिक रही अवैध शराब
इसी प्रकार गांव मांडखेड़ी की टपरिया काजल ने कहा कि गांव के श्मशान घाट की दीवार के पास एक खोखा रखा हुआ है। वहां कुछ लोग अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। इससे गांव की औरतें परेशान हैं, जिसे वहां से हटाया जाए। इस पर मंत्री ने उपआबकारी एवं कराधान आयुक्त को मामले में कार्रवाई करने को कहा।

फोटो-31 व 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed