फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सड़क पर मलबा पड़ा मिला तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना, निगम को बताया तो वसूला जाएगा तीन सौ प्रति ट्रॉली

सड़क पर मलबा पड़ा मिला तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना, निगम को बताया तो वसूला जाएगा तीन सौ प्रति ट्रॉली

Fri, 28 Sep 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर मलबा पड़ा मिला तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना, निगम को बताया तो वसूला जाएगा तीन सौ प्रति ट्रॉली

विज्ञापन
सड़क पर मलबा पड़ा मिला तो लगेगा पांच हजार का जुर्माना
- निर्माण सामग्री डालकर नहीं कर सकते अतिक्रमण
- स्वच्छता सर्वेक्षण के मास्टर प्लान पर निगम की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
जिले को स्वच्छता सर्वेक्षण में अधिक से अधिक स्कोर मिलने के लिए निगम पुर जोर कोशिश कर रहा है और सड़कों व गलियों में निर्माण सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ एक नई रणनीति बनाई है। जिसके तहत निगम को भी और लोगों को भी सहूलियत होगी। सड़क पर पड़े मलबे को उठाने के लिए यदि निगम से संपर्क किया जाता है तो नगर निगम तीन सौ रुपये प्रति ट्रॉली वसूलेगा। यदि निगम ने वह स्थान चिह्नित कर नोटिस जारी कर दिया तो पांच हजार रुपये का जुर्माना भुगतना पड़ेगा।
स्वच्छता में पूरे हरियाणा में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम हर सार्थक प्रयास कर रहा है। जिसके तहत नगर निगम अधिकारियों ने शहर को स्वच्छ रखने व हरे-भरे पेड़ पौधे लगाकर शहर को खूबसूरत व स्वच्छ रखने के लिए रणनीति बनाई है। जिसके तहत अब शहर में सड़कों पर निर्माण सामग्री व मलबा फैलाने वालों को बक्शा नहीं जा रहा। निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 के तहत सड़कों पर मलबे का ढेर लगाने वालों को चिह्नित किया है और अब उन पर कार्रवाई निश्चित तौर पर तय है। लेकिन निगम ने कुछ छूट भी प्रदान की है। जिसके तहत यदि जिनके बाहर मलबा पड़ा है और वह इसके बारे में निगम को बताते हैं तो उन्हें तीन सौ रुपये प्रति ट्रॉली देना होगा, यदि निगम ने द्वारा वह स्थान चिह्नित कर लेता है तो पांच हजार रुपये का जुर्माना भुगतना होगा।
विज्ञापन

बॉक्स
स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए अति महत्वपूर्ण
सड़कों पर पड़ी निर्माण सामग्री व मलबा स्वच्छता सर्वेक्षण पर महंगा पड़ सकता है। शहर में जगह-जगह पड़ा मलबे का ढेर निर्धारित रैंकिंग पर प्रभाव डाल सकता है। जिसके लिए नगर निगम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर पड़े मलबे व निर्माण सामग्री को चिह्नित कर लिया और उन पर कार्रवाई करने का मूड बना लिया है। जिसके तहत जल्द ही कार्रवाई अमल मेें लाई में जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-शहर में साफ सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क व आम रास्तों पर मलबा डालने से धूल उड़तीहै और आने जाने वालों को परेशानी होती है। इसके खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है।
-अनिल नैन, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed