फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2.5

2.5

Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
2.5
2.58 करोड़ खर्च कर बनाया ओल्ड एज होम, संचालन के लिए बजट नहीं, उद्घाटन के दिन से पड़ा है बंद
विज्ञापन

सेक्टर-17 में 2.58 करोड़ से तैयार सीनियर सिटीजन क्लब व ओल्ड ऐज होम उद्घाटन होने के बावजूद पडा बंद
अपनों के छोड़े व बेसहारा बुजुर्गो को नहीं मिल सका सरकार के बनाए ओल्ड ऐज होम में सहारा, ठिकाना
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर में सरकार द्वारा सेक्टर-17 में 2.58 करोड़ से सीनियर सिटीजन क्लब व ऑल्ड एज होम तैयार करवाया गया। जिसका उद्घाटन नौ फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल द्वारा किया गया था। जो कि बजट नहीं होने की वजह से उद्घाटन के दिन से ही बंद पड़ा है। जिस कारण शहर के सभी ओल्ड एज एसोसिएशन के सदस्यों में रोष है। उनका मानना है कि सरकार द्वारा ऑल्ड ऐज होम की सिर्फ बिल्डिंग ही तैयार करवाई गई है। लेकिन किसी भी बुर्जुग को उसमें छह महीने होने के बावजूद भी पनाह नहीं मिल सकी है।
वरिष्ठ नागरिक चंद्र सचदेवा, श्याम दास चानना ने बताया कि छह महीने हो गए अब तक न ऑल्ड एज होम में किसी को पनाह मिल सकी, न किसी को आसरा। जब स्पीकर कंवरपाल द्वारा बिल्डिंग का उद्घाटन किया था, तो शहर के बुजुर्ग लोगों को नई आशा व उम्मीद नजर आई थी। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि बिल्डिंग यू ही जर्जर हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर के वरिष्ठ नागरिक नरेश गुप्ता, बृज पाल सिंह, मोहन लाल जिंदल, दिनेश गर्ग व कमांडेट बीके मेहता व हरि सिंह ने बताया कि हम लोग जब सीनियर सिटीजन क्लब व ऑल्ड एज होम की बिल्डिंग को खुुलवाने के लिए रेडक्रॉस संस्था में गए थे तो उन्होंने कहा था कि फंड न होने की वजह से ओल्ड एज होम पर ताला लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के पास फंड की कमी होने की वजह से सीनियर सिटीजन क्लब व ओल्ड एज होम को शुरू नहीं किया गया है। जैसे ही फंड आएंगे, सीनियर सिटीजन क्लब व ओल्ड एज होम को खोला जाएगा व बुजुर्गों को सुविधाएं दी जाएंगी।
- रणदीप सिंह, सेक्रेटरी, रेडक्रॉस सोसायटी
फोटो नंबर 2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed