फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दिन दहाड़े छलनी हो रही यमुना की कोख, रोक के बावजूद पानी में चल रही जेसीबी। लोगों ने विडियो बनाकर डाली, खनन अधिकारियों को नहीं मि

दिन दहाड़े छलनी हो रही यमुना की कोख, रोक के बावजूद पानी में चल रही जेसीबी। लोगों ने विडियो बनाकर डाली, खनन अधिकारियों को नहीं मि

Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दिन दहाड़े छलनी हो रही यमुना की कोख, रोक के बावजूद पानी में चल रही जेसीबी। लोगों ने विडियो बनाकर डाली, खनन अधिकारियों को नहीं मि
पानी उतरते ही यमुना में शुरू हुआ अवैध खनन
विज्ञापन

- रोक के बावजूद पानी में चल रही जेसीबी, लोगों ने विडियो बनाकर डाली, खनन अधिकारियों को नहीं मिली लोकेशन
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। सरकार की रोक के बावजूद यमुना नदी में दिनदहाड़े खनन किया जा रहा है। खिजराबाद के बेलगढ़ में बुधवार को नदी के पानी में तीन जेसीबी यमुना का सीना चीरती नजर आई। ताज्जुब की बात है कि ग्रामीणों ने माइनिंग माफिया की इस हरकत की विडियो बनाकर खनन अधिकारियों को भेजी, लेकिन अधिकारियों को लोकेशन ही नहीं मिली। ग्रामीणों ने पुलिस व खनन विभाग की मिलीभगत का आरोप लगाया है। विडियो में साफ तौर पर तीन जेसीबी यमुना के चलते पानी में खनन करती नजर आ रही है। जबकि चार से पांच ट्रैक्टर ट्रॉली भी वहां दिखाई दे रही है।
हाईकोर्ट में जनहित याचिका डालने वाले एडवोकेट वरयाम सिंह का कहना है कि माइनिंग माफिया धड़ल्ले से अवैध रूप से खनन कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से मात्र 20 से 40 किमी के दायरे में नदी को जेसीबी से छलनी करते हुए भारी मात्रा में खनिज का भारी दोहन किया जा रहा है। जिले में इस तरह का अवैध कारोबार बहुत बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। लेकिन जिला प्रशासन, पुलिस और खनन विभाग आंखें मूंद कर बैठे हुए हैं। हद तो तब हो जाती है कि माफिया यमुना के चलते पानी में जेसीबी मशीन उतार रहे हैं। यहां तक कि नदी के किनारे भी खोदे जा रहे हैं। इसी वजह से इस बार यमुना के पानी ने सैकड़ों किसानों को बर्बाद कर दिया।
विज्ञापन

मैं खुद सुबह 11 बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक बेलगढ़ और आसपास टीम के साथ यमुना के किनारे मौजूद रहा। दोपहर के समय यमुना में खनन की एक विडियो मिली थी। इसे आइडेंटीफाई करने के लिए कई जगह दबिश दी गई, लेकिन हमें सही लोकेशन नहीं मिली। जिसकी वजह से खनन करने वाले हाथ नहीं आएं। जिले में इस वक्त यमुना में खनन पर पूरी तरह से रोक लगी हुई है। हाल ही में हमारी टीम ने कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जीएस सिद्धू, जिला खनन अधिकारी
फोटो नंबर 27, 28, 29, 30
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed