फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फेसबुक पर की दोस्ती, फिर कार में बिठाकर किशोरी से दो दोस्तों ने किया गैंगरेप

फेसबुक पर की दोस्ती, फिर कार में बिठाकर किशोरी से दो दोस्तों ने किया गैंगरेप

Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर की दोस्ती, फिर कार में बिठाकर किशोरी से दो दोस्तों ने किया गैंगरेप
फेसबुक पर की दोस्ती, फिर कार में बिठाकर किशोरी से दो दोस्तों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन

- लालद्वारा मंदिर के पास कार के अंदर दोनों युवकों ने बारी बारी किया किशोरी की इज्जत को तार तार, फिर शहर के पार्क के पास छोडक़र हुए फरार
- मामले में पुलिस ने फेसबुक फ्रेंड को किया नामजद, दूसरा दिखाया अज्ञात
- पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर किया कोर्ट में पेश, परिजनों को आरोपी दूसरे युवक को बचा रही पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। फेसबुक पर दोस्ती कर एक युवक द्वारा 15 साल की किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर शहर पुलिस ने फेसबुक फ्रेंड को नामजद करते हुए दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो एक्ट व जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
फेसबुक पर दोस्ती के बाद आरोपी युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया। घुमाने के बहाने आरोपी युवक ने किशोरी को अपनी कार में बिठा लिया। जहां पहले से उसका एक अन्य साथी मौजूद था। इसके बाद आरोपी युवक का साथी कार चलाकर शहर में घुमाने लगा। शहर के लाल द्वारा के पास पहले फेसबुक फ्रेंड आरोपी युवक ने कार में ही किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोस्त किशोरी की इज्जत से खेला। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, इसके बाद आरोपी उसे शहर के एक पार्क के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने ये दी थाने में शिकायत : किशोरी की मां ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 15 वर्षीय लड़की की शास्त्री कॉलोनी निवासी प्रवीन उर्फ पिनू के साथ जान पहचान थी। 26 जुलाई को उसकी लड़की किसी काम से कॉलोनी में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान प्रवीण उर्फ पिनू अपने एक अन्य दोस्त के साथ कार में सवार होकर आया। आरोपी युवकों ने उसकी लड़की को बहला फुसला कर अपनी कार में बैठा लिया। आरोपी उसकी लड़की को कार में लालद्वारा मंदिर के नजदीक ले गए। जहां प्रवीण ने जबरन उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। यह वाकया यहीं नहीं रुका। प्रवीण द्वारा दुष्कर्म करने के बाद उसके दोस्त ने भी उसकी बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्लाती रही किशोरी, म्यूजिक की आवाज व बंद शीशों में दब गई चीखें : पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के ने आरोपियों से बचने के लिए रहम की भीख मांगी। लेकिन आरोपियों ने उसकी नहीं सुनी। आरोपियों ने कार के अंदर से शीशे बंद कर लिए और कार में म्यूजिक चला दिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपियों ने उससे मारपीट की और जाति सूचक शब्द बोले। लड़की चिल्लाने लगी। लेकिन कार के बंद शीशों और म्यूजिक में उसकी चीखें दब कर रह गई।
एक आरोपी को बचा रही पुलिस : पीड़िता के परिजनों के अनुसार मामले में पुलिस ने प्रवीण को नामजद किया है, जबकि उसके साथी को अज्ञात दिखाया है। आरोप है कि पुलिस आरोपी युवक को बचा रही है। जब पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तो उसके साथी का नाम तो उसे पता ही होगा। आरोपी उससे उसका नाम उगलवा सकती है। लेकिन पुलिस आरोपी को बचाने का प्रयास कर रही है।
मेडिकल में दुष्कर्म की हुई पुष्टि : गैंगरेप करने के बाद आरोपी युवक उसे शहर के एक पार्क के पास छोड़ कर फरार हो गए। आरोपियों ने इस बारे में किसी को बताने पर उसकी लड़की को जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की किसी तरह घर पहुंची और आपबीती अपनी मां को बताई। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया। जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है।

शहर थाना में आरोपी दोनों युवकों पर गैंगरेप, पोक्सो एक्ट व जाति सूचक शब्द बोलने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड में आरोपी से उसके साथी के बारे में पूछताछ की जाएगी।
डीएसपी रणधीर सिंह, हेडक्वार्टर, यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed