{"_id":"5b4357be4f1c1b08278b5753","slug":"153114002814-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की कुर्सी की लालसा नहीं, लेकिन हाइकमान से निर्देश मिले तो लडूंगी विधानसभा चुनाव: सैलजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की कुर्सी की लालसा नहीं, लेकिन हाइकमान से निर्देश मिले तो लडूंगी विधानसभा चुनाव: सैलजा
Updated Mon, 09 Jul 2018 06:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम की कुर्सी की लालसा नहीं, हाईकमान से निर्देश मिले तो लडूंगी विधानसभा चुनाव : सैलजा
बोली-सिंबल पर नगर निगम चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस, कई नए चेहरे उतरेंगे मैदान में
अनिल विज पर कसा तंज, बोली- उन्हें मीडिया में छाएं रहने का शौक, इसलिए करते रहते हैं उल्टी सीधी हरकतें।
यमुनानगर। राज्यसभा सांसद कुमारी सैलजा ने यमुनानगर में कहा कि उन्हें सीएम की कुर्सी की कोई लालसा नहीं है, लेकिन अगर हाईकमान से निर्देश मिले तो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। प्रदेश में कई लोग सीएम बनने का सपना लेकर सोते हैं, लेकिन चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी सीएम का नाम घोषित नहीं करेगी और इस बार कई नए चेहरे चुनाव लड़ेंगे। यहां पूर्व विधायक बीएल सैनी के आवास पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि गुटबाजी की बात छोड़िए, प्रदेश में सभी कांग्रेस नेता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे। सरकार चाहे आज इलेक्शन करवा लें, प्रदेश में जीत कांग्रेस की ही होगी, क्योंकि बीजेपी से लोगों का मन भर गया है। बीजेपी की सरकार आगामी चुनाव को ध्यान में रखकर घोषणाएं कर रही है। जिसे जनता बखूबी समझती है। भाजपा सरकार किसानों की विरोधी सरकार रही है और रही बात धान की तो जो बढ़ोतरी भाजपा करने की बात कह रही है वह कब लागू होगी इसके बारे में भी पता नही। क्योंकि भाजपा घोषणाएं तो करती है लेकिन उन पर अमल नहीं करती। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीजेपी चाहे लोगों को कितने भी लॉलीपॉप दें, इस बार सरकार नहीं आएगी। उन्होंने अनिल विज पर दायर हुए मानहानी के मामले में भी चुटकी लेते हुए कहा कि अनिल विज को मीडिया में छाए रहने का शौक है और इसके लिए वह कुछ न कुछ उल्टी सीधी हरकतें करते रहते हैं।
इनेलो-बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि ये लोग कांग्रेस की वोटों पर सेंध नहीं लगा पाएंगे। अपने हित साधने के लिए गठबंधन किया गया है। चुनाव तक यह गठबंधन नहीं टिकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नगर निगम के चुनावों पर कांग्रेस सिंबल पर चुनाव लड़ती है या नही इस पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नोटबंदी की थी यह एक बड़ा घोटाला है। उस पर से भी जल्द ही पर्दा भी उठेगा। जीएसटी से व्यापारियों को काफी परेशानी हो रही है।
इस मौके पर पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, विक्रम सैनी, देवेंद्र चावला, श्याम सुंदर बत्रा, राकेश शर्मा, प्रोफेसर राय सिंह, अनिल गोयल, गगन खरोड, राजेश गंदापुरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
फोटो नंबर 13