फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बारिश में गली में हुआ कीचड़, लोगों ने धान की पौध लगाकर जताया विरोध

बारिश में गली में हुआ कीचड़, लोगों ने धान की पौध लगाकर जताया विरोध

Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बारिश में गली में हुआ कीचड़, लोगों ने धान की पौध लगाकर जताया विरोध
बारिश में गली में हुआ कीचड़, लोगों ने धान की पौध लगाकर जताया विरोध
विज्ञापन

बोले, 15-20 साल से मृलभूत सुविधाओं को तरस रहे, नहीं किया किसी ने समाधान
आठ तक सड़के नहीं बनी तो नौ जुलाई को करेंगे डीसी का घेराव
अमर उजाला ब्यृरो
यमुनानगर। बारिश में बैंक कॉलोनी की गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। गली में पानी जमा होने से कीचड़ बना हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। विकास को तरस रहे बैंक कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को बारिश के पानी से गली में बने कीचड़ में धान की पौध लगाकर अनोखा विरोध किया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही कॉलोनी की सड़कों का सुधार नहीं किया गया तो वे सचिवालय पहुंचकर डीसी को घेराव करेंगे।

बैंक कॉलोनी निवासी रामचंद्र, गुरमेल फौजी, हर्ष अहुजा, एडवोकेट यश राज, जरनैलो देवी, कांता, सरिता, रजनी, मंजू व मीनाक्षी ने बताया कि कॉलोनी में रहते हुए उन्हें 15 से 20 साल हो गए, लेकिन आज तक कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था नहीं की गई। कॉलोनी की गलियां कच्ची पड़ी है, जरा सी बारिश होने पर गलियों में कीचड़ हो जाता है। जिससे उनका निकलना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि गली में कीचड़ से निकलने से तो अच्छा है, उसमें धान की पौध लगाई जाए। सड़कों का निर्माण न होने के विरोध में ही बुधवार को कच्ची गली में बने कीचड़ में पौध लगाई गई। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही कॉलोनी की मुख्य सड़कों को ठीक नहीं किया गया तो हर गली में धान की पौध लगाकर नगर निगम की पोल खोलेंगे। नौ जुलाई को डीसी का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

फोटो : 31 व 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed