फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   महिलाओं की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे पुरुष यात्री, कंडक्टर को दिलवानी होगी सीट

महिलाओं की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे पुरुष यात्री, कंडक्टर को दिलवानी होगी सीट

Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे पुरुष यात्री, कंडक्टर को दिलवानी होगी सीट
महिलाओं की सीट पर नहीं बैठ सकेंगे पुरुष यात्री, कंडक्टर को दिलवानी होगी सीट
विज्ञापन

सीट न मिलें तो जीएम को करें शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रोडवेज की बसों में महिलाओं के लिए सात से 26 सीट नंबर तक सीट आरक्षित है। जिसकी सूचना लिखित रूप में हर बस में दी गई है। अगर कोई पुरुष महिला सीट पर बैठा है तो महिला के आने पर उसे सीट देनी होगी। अगर कोई नहीं देता है तो कंडक्टर से कहे। यमुनानगर डिपो के जीएम ने महिलाओं को सीट न मिलने की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए इसकी जिम्मेदारी कंडक्टर को दी है। अगर फिर भी महिलाओं को सीट नहीं मिलती तो बस नंबर के साथ इसकी शिकायत स्थानीय बस अड्डे में करें। महिलाओं की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा और संबंधित कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी।
जागरूक बनें महिलाएं : बसों में महिला यात्रियों के लिए सीट तो रिजर्व है, लेकिन अक्सर इस सीट पर पुरुष बैठ जाते हैं। उनका तर्क होता है कि बुकिंग के बाद अगर कोई महिला नहीं आती तो पुरुष यात्री बैठ सकता है। साथ ही पुरुष यात्री अंतिम समय में महिला सीटों का भी नंबर लिखवा कर सीट पर बैठ जाते हैं। जीएम ने स्पष्ट किया है कि महिलाएं सीट केवल महिलाओं के लिए हैं। वे किसी भी स्टैंड से चढ़े तो उनके लिए सीट खाली करनी होगी। इसलिए महिलाएं खुद भी जागरूक हों।
विज्ञापन

कंडक्टर नहीं करते हेल्प : दरअसल कंडक्टर भी पुरुष यात्रियों को कुछ नहीं कहते। जिसकी वजह से अक्सर महिला यात्रियों को खड़े-खड़े ही सफर करने को मजबूर होना पड़ता है। अगर कंडक्टर की जिम्मेदारी तय होने के बाद महिलाओं को सीट मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
इस बारे में जीएम रविंद्र पाठक ने बताया कि सभी ड्राइवर व कंडक्टरों के इस से संबंधित सूचना दे दी गई है। अगर कोई कंडक्टर बस में किसी महिला को महिला सीट नहीं दिलाता है तो बस नंबर के साथ उसकी लिखित शिकायत बस स्टैंड कार्यालय में दें। इसके लिए उचित कार्रवाई की जाएगी।
फोटो नंबर 3, 4, 5 व 6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed