फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   रोडवेज के 10 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर हड़ताल पर गए, पुलिस ने केस दर्ज किया तो छह घंटें बाद काम पर लौटे

रोडवेज के 10 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर हड़ताल पर गए, पुलिस ने केस दर्ज किया तो छह घंटें बाद काम पर लौटे

Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज के 10 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर हड़ताल पर गए, पुलिस ने केस दर्ज किया तो छह घंटें बाद काम पर लौटे
रोडवेज के 10 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर हड़ताल पर गए, पुलिस ने केस दर्ज किया तो छह घंटे बाद काम पर लौटे
विज्ञापन

रोडवेज फ्लाइंग इंचार्ज एवं इंस्पेक्टर सतपाल से मारपीट करने का मामला
हड़ताल पर जाने पर जीएम ने छछरौली पुलिस को बुलाकर करवाया केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। रोडवेज की चेकिंग टीम के फ्लाइंग इंचार्ज एवं इंस्पेक्टर से मारपीट करने वालों पर केस दर्ज न करने पर डिपो के 10 इंस्पेक्टर व 22 सब इंस्पेक्टर सुबह आठ बजे हड़ताल पर चले गए। उनके समर्थन में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्य भी आ गए। पता चलते ही रोडवेज जीएम रविंद्र पाठक मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाया। लेकिन वे नहीं माने। जीएम पाठक ने छछरौली एसएचओ यशपाल को मौके पर बुलाया। उन्होंने रोडवेज कर्मचारियों को केस दर्ज करने का आश्वासन दिया। लेकिन उसके बाद भी कर्मचारी अभी केस दर्ज करने की बात पर अड़ गए। करीब दो बजे एसएचओ ने मामले में दो आरोपियों को नामजद करने व तीन अन्य पर केस दर्ज करने की पुष्टि की। इसके बाद इंस्पेक्टर्स व अन्य वर्कर्स अपने काम पर लोटे।
कई कर्मचारी यूनियन ने दिया समर्थन : हड़ताल के दौरान रोडवेज इंस्पेक्टर्स ने कहा कि फ्लाइंग इंचार्ज इंस्पेक्टर सतपाल के साथ कुछ कर्मचारियों ने मारपीट की है। लेकिन पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। जिसके चलते उन्हें हड़ताल पर जाना पड़ा। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान वरयाम सिंह, रोडवेज वर्कर यूनियन के प्रधान रतन सिंह कलानौर, बीएमएस के प्रधान रोशन लाल शर्मा, प्रताप सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महीपाल सौढे, अमर सिंह बकाना सहित कई यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन हड़ताली इंस्पेक्टर्स को दिया।
विज्ञापन

ये है पूरा मामला : छछरौली निवासी सतपाल हरियाणा रोडवेज में इंस्पेक्टर है। 24 मई को उन्होंने इंद्री के नजदीक दिल्ली यमुनानगर रूट पर चल रही यमुनानगर डिपो की गाड़ी को रोककर जांच की। जांच के दौरान बस कंडक्टर शिव कुमार छह यात्रियों को बिना टिकट के ले जा रहे थे। जांच करने पर कंडक्टर का 740 रुपये का गबन मिला। आरोप है कि इसमें बस चालक की भी मिलीभगत थी। उनकी शिकायत पर रोडवेज जीएम द्वारा उसी समय आरोपी कंडक्टर को संस्पेंड कर दिया गया था। जबकि रोडवेज चालक राजकुमार को मामले में चार्जशीट किया गया था। सतपाल का आरोप है कि मंगलवार सुबह वह घर के पास ही स्थित बेटे अरूण कुमार की परचून की दुकान पर बैठा था तभी चालक राजकुमार व कंडक्टर शिवकुमार व तीन अन्य अन्य साथियों के साथ मिलकर पर बिंडो से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग बिना कारण बना रहे मुद्दा : आल हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के स्टेट प्रधान हरि नारायण शर्मा का कहना है कि कुछ लोग इस मुद्दे को तुल दे रहे हैं। कर्मचारी किसी भी यूनियन में रह सकते हैं। यदि चेकिंग इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की है तो उन कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। जिन्होंने मारपीट की है। वह खुद मांग कर रहे है कि इस मामले में जांच होनी चाहिए। मौके पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, पुलिस उससे पहचान करे। उसके बाद जो भी दोषी है, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करे।

थाना छछरौली प्रभारी यशपाल नेहरा का कहना है कि मामले में दो लोगों को नामजद करते हुए तीन अन्य पर केस दर्जकर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।


रोडवेज इंस्पेक्टर सतपाल से मारपीट करने वालों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर हड़ताल पर चले गए थे। हड़ताली कर्मचारियों को समझाकर शांत करवा दिया गया है। मामले में केस दर्ज होने के बाद करीब दो बजे कर्मचारी काम पर लौट गए।
- रविंद्र पाठक, जीएम, रोडवेज यमुनानगर।
फोटो : 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed