{"_id":"5b22b6644f1c1b6d4d8b6864","slug":"15290015741-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल श्रम पुनर्वास केंद्र से चार बच्चे बाथरूम के रास्ते से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल श्रम पुनर्वास केंद्र से चार बच्चे बाथरूम के रास्ते से फरार
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल श्रम पुनर्वास केंद्र से चार बच्चे बाथरूम के रास्ते से फरार
दिन में ही पकड़कर लाएं गए थे चारों बच्चे, बालकुंज के छोटे बच्चों की सुरक्षा को खतरा
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली (यमुनानगर)। बालकुंज स्थित रेडक्रास की ओर से बनाए गए बाल श्रम पुनर्वास केन्द्र से बुधवार रात चार बच्चे बाथरूम के रास्ते से फरार हो गए। चारों बच्चों को बुधवार को ही रेडक्रास की टीम ने शहर की अलग-अलग जगहों से लाकर पुनर्वास केन्द्र में छोडे़ थे।
रेडक्रास की सुपरवाइजर सुनीता शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी टीम ने शहर की अलग-अलग जगहों से बुधवार को चार बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराया था। जिनमें यमुनानगर के मॉडल टाउन निवासी 14 वर्षीय सोनू, कांसेपुर निवासी 11 वर्षीय अरूण, नेपाल निवासी 13 वर्षीय गणेश और नेपाल के ही 14 वर्षीय संतोष को शहर से अलग-अलग जगहों से मुक्त कराया था। उसके बाद चारों बच्चों को छछरौली के बाल कुंज में बनाये गये बाल पुनर्वास केन्द्र में छोड़ दिया था। वह चारों बच्चे बुधवार देर रात बाथरूम की खिड़की से चादर के सहारे लटककर यहां से फरार हो गये है।
बाल कुंज के बच्चों की सुरक्षा को खतरा : बाल कुंज स्थित बाल पुनर्वास केन्द्र से फरार बच्चों का मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। राजीव, जोनी, रामपाल, धर्मसिंह, पालाराम का कहना है कि बाल कुंज में रह रहे बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। जब बच्चे रात को बाल कुंज से बाहर निकले तो बाल कुंज प्रशासन लापरवाही से सोया हुआ था। इस तरह तो रात के समय बाल कुंज से कोई भी बच्चे उठाकर ले जा सकता है।
विज्ञापन
रेडक्रास चलाता है पुनर्वास केंद्र : बाल श्रम पुनर्वास केन्द्र रेडक्रास की देखरेख में चलाया जाता है। जिसमें बाल श्रम में फंसे बच्चों को बालश्रम से मुक्त करा पुनर्वास केन्द्र में रखा जाता है। रेडक्रास की तरफ से बनाई गई टीम समय समय पर जिले में चाय की दुकान ढाबे आदि पर काम कर रहे बाल मजदूरों को बाल श्रम से मुक्त कराती है।
थाना प्रभारी हरदीपेन्द्र सिंह का कहना है कि रेडक्रास सुपरवाइजर सुनीता शर्मा की तरफ से शिकायत मिली थी कि बाल पुनर्वास केन्द्र से चार बच्चे फरार हो गये हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।