फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   किसी के सपने जले तो किसी की उम्मीदों में लगी आग

किसी के सपने जले तो किसी की उम्मीदों में लगी आग

Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसी के सपने जले तो किसी की उम्मीदों में लगी आग
किसी के सपने जले तो किसी की उम्मीदों में लगी आग
विज्ञापन

सीमा से सटे हिमाचल के गांव देववाला में आग से कई दर्जनों मकान जले
हरियाणा व हिमाचल की दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू।
अमर उजाला ब्यूरो
बिलासपुर। किसी के घर में शादी का सामान जोड़ा जा रहा था तो कोई परिवार घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे बेटे को पैसे भेजने की तैयारी कर रहा था। किसी ने इस बार अपना स्वयं का आशियाना बनाने की तैयारी की थी, लेकिन गांव देववाला में लगी आग ने कई परिवारों के सपने जला दिए तो कई लोगों की उम्मीदों को जला दिया। अब इनको उबरने में पता नहीं कितना समय लग जाएगा। सूचना मिलने पर हिमाचल व हरियाणा फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बुधवार को हिमाचल के नाहन से विधायक व हिमाचल विधान सभा के स्पीकर राजीव बिंदल भी पीड़ित परिवारों को मिलने पहुंचे। उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
जलता घर देखकर रोने लगे लोग : देवीवाला के लोगों ने आग का तांडव देखा गया। आग से दो दर्जन से ज्यादा घर जलकर राख हो गए। आग की लपटें देख ग्रामीण बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने रेत, धूल, मिट्टी और झाड़ियों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। जब ग्रामीण न कर सके तो अपने घरों को जलता देख उनकी आंखें छलक उठी। गनीमत ये रही कि आग फैलने से पहले ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि एक बच्चा मामूली सा झुलस गया है। जिसका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

एक गाड़ी नहीं बुझा सकी आग : मंगलवार की देर शाम भयंकर आग लगने की सूचना के बाद हिमाचल दमकल विभाग की एक गाड़ी पहुंची, लेकिन यह टीम आग पर काबू नहीं पा सकी। मौके पर मौजूद हरियाणा के लोगों ने हरियाणा के दमकल विभाग की गाड़ियों को आग बुझाने की अपील की। बिलासपुर से पहुंची गाड़ियों ने आग पर तो काबू पा लिया परंतु तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी के लिए रखा जोड़ा भी जल गया : मीलों ने अपनी बेटी की शादी के लिए एक-एक सामान जोड़ा था। घरेलू सामान के साथ-साथ अलमारी में संभाल कर रखा गया बेटी का लहंगा भी जल गया। मां और बेटी दोनों रोते हुए एक दूसरे को सांत्वना दे रही है। इस परिवार के पास खाने के लिए आटा तक भी नहीं बच पाया।
रोजी रोटी का संकट : वहीं रियासत, सुलेमान, निसार व उनके साथ लगते घर भी आग की चपेट में आने से पूरी तरह से जलकर राख हो गए। उक्त लोगों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया। लोगों का कहना है कि अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आग कैसे लगी। हालांकि फायर अधिकारियों का कहना है कि किसी मकान में शॉर्ट सर्किट हो गया होगा। जिसकी वजह से आग फैल गई।

हिमाचल विधान सभा के स्पीकर राजीव बिंदल ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों का हरसंभव मदद की जाएगी।
फोटो 21, 22, 23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed