फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   प्लाइवुड व्यापारी योगेश के मकान को लेकर ससुर व पुत्रवधु में विवाद

प्लाइवुड व्यापारी योगेश के मकान को लेकर ससुर व पुत्रवधु में विवाद

Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्लाइवुड व्यापारी योगेश के मकान को लेकर ससुर व पुत्रवधु में विवाद
प्लाइवुड व्यापारी योगेश के मकान को लेकर ससुर व पुत्रवधू में विवाद
विज्ञापन

28 मई 2016 को संदिग्ध हालत में हुई थी योगेश बत्तरा की मौत, पिता ने पुत्रवधू पर लगाया था हत्या का आरोप
जमानत पर जेल से बाहर आकर पति योगेश के मकान पर हक जताने पहुंची प्रियंका, पिता ने अपना जताया हक
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के हुडा सेक्टर-17 में लगभग दो साल पहले हुई प्लाइवुड व्यापारी योगेश की मौत के मामले में अब उसके मकान को लेकर ससुर और पुत्र वधू में विवाद हो गया। प्लाइवुड व्यापारी योगेश बत्तरा की 27/28 मई 2016 को मौत हो गई थी। बाद में उसके पिता सुभाष बत्तरा ने बेटे की हत्या का आरोप योगेश की पत्नी प्रियंका उसके दोस्त पर लगाया था। पुलिस ने इस मामले में प्रियंका, रोहित समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में इनकी जमानत हो गई थी। जमानत मिलने के बाद से ही योगेश के मकान को लेकर विवाद चल रहा है। योगेश का पिता इस मकान पर अपना हक जताते हैं तो प्रियंका अपना। इसको लेकर एक केस कोर्ट में भी चल रहा है। सुभाष बत्तरा ने अब इसको लेकर शिकायत एसपी को दी है। उन्होंने बताया कि वे अपने पैतृक गांव उत्तराखंड गए थे। तभी उन्हें पता चला कि उनके घर में प्रियंका अपने साथियों के साथ घुस गई है। वे उत्तराखंड से वापस आए तो देखा कि प्रियंका मकान में थी। आरोप है कि उसने न तो उन्हें मकान में जाने दिया और न ही वह मकान से निकली। उन्होंने एसपी से मांग की है कि मकान से प्रियंका को निकाला जाए और उन्हेें सुरक्षा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed