फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   310 ट्रैक्टरों के काफिले को 10 किलोमीटर घुमाने के बाद कांग्रेसी नेता ने एसडीएम को दी चाबियां, अधिकारियों ने लेने से किया इंकार

310 ट्रैक्टरों के काफिले को 10 किलोमीटर घुमाने के बाद कांग्रेसी नेता ने एसडीएम को दी चाबियां, अधिकारियों ने लेने से किया इंकार

Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
310 ट्रैक्टरों के काफिले को 10 किलोमीटर घुमाने के बाद कांग्रेसी नेता ने एसडीएम को दी चाबियां, अधिकारियों ने लेने से किया इंकार
310 ट्रैक्टरों के काफिले को 10 किलोमीटर घुमाने के बाद कांग्रेसी नेता ने एसडीएम को दी चाबियां, अधिकारियों ने लेने से किया इंकार
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता बोले, डीजल महंगा है किसान ट्रैक्टर चलाने में असमर्थ
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर व पूर्व प्रत्याशी पिंकी छप्पर ने मंगलवार को सढौरा विधानसभा क्षेत्र में किसानों के साथ 310 ट्रैक्टरों का काफिला निकाला। इस दौरान पिंकी छप्पर ने स्वयं भी ट्रैक्टर चलाया। गांव थाना छप्पर से शुरू हुई ट्रैक्टर यात्रा कई गांवों से घूमती हुई 90 किलोमीटर की यात्रा पूरी करके एसडीएम बिलासपुर कार्यालय पर पहुंची। यहां कांग्रेस नेता बृजपाल नेत्री पिंकी ने एसडीएम व एसएचओ गुरमेल को ट्रैक्टरों की चाबियां दी। लेकिन अधिकारियों ने चाबियां लेने से मना कर दिया।
बृजपाल ने कहा कि एसडीएम को ज्ञापन व ट्रैक्टरों की चाबियां गवर्नर के नाम सौंपी। लेकिन उन्हें चाबियां लेने से मना कर दिया। हालांकि ज्ञापन गवर्नर तक पहुंचाने का जरूर आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि तेल महंगा होने के कारण ट्रैक्टर चलाने में किसान पूरी तरह असमर्थ हो चुके हैं। हर रोज डीजल महंगा होने से ट्रैक्टर के साथ खेती करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि किसान पूरी तरह कर्ज के बोझ के नीचे दब चुका है, किसान की हर फसल लागत मूल्य से कम बिक रही, जिससे किसान कर्जवान होता जा रहा है और आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो रहा है। किसान के खेत में प्रयोग होने वाली हर सामग्री जैसे खाद, दवाइयां, उपकरण, कृषि यंत्र के दाम कई गुना बढ़ते जा रहे। सरकार द्वारा की गई घोषणा जैसे भावंतर स्कीम, फसल बीमा योजना, केवल कागजों तक सिमट कर रह गई। भाजपा सरकार में देश का अन्नदाता पूरी तरह परेशान हो चुका है। उन्होंने मांग है कि स्वामीनाथन की रिपोर्ट को लागू किया जाए। प्रदर्शन में बलविंद्र कौर, सुमन, सरजंट सिंह, नैबसिंह, जरनैल सिंह, पूर्व सरपंच अक्षय अग्रवाल, रमेश, शिव कुमार, भूपेंद्र सिंह, सतपाल, गुरबख्श सिंह, धर्मपाल सैनी, महेंद्र सैनी, पूर्व सरपंच मांगेराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

बॉक्स
जीएसटी के अंतर्गत लाया जाए डीजल व पेट्रोल : पिंकी छप्पर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम कम होते जा रहे लेकिन भाजपा सरकार की गलत नीति से कुछ कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए डीजल व पेट्रोल के दाम हर रोज बढ़ाते जा रहे हैं। जिसके कारण देश की जनता की महंगाई ने कमर तोड़ने का काम कर रही। सबसे अधिक परेशानी किसान को हो रही है। सरकार से मांग करते हैं कि पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के अंतर्गत लाया जाए, ताकि जनता को सस्ते दामों पर मिल सके। किसान की इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ सत्याग्रह करने के लिए मजबूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो : 31 से 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed