फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   फैक्टरी में जा रही खाद से भरी गाड़ी रुकवाई, 15 कट्टे बरामद, नहीं पहुंची कृषि विभाग की टीम

फैक्टरी में जा रही खाद से भरी गाड़ी रुकवाई, 15 कट्टे बरामद, नहीं पहुंची कृषि विभाग की टीम

Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
फैक्टरी में जा रही खाद से भरी गाड़ी रुकवाई, 15 कट्टे बरामद, नहीं पहुंची कृषि विभाग की टीम
फैक्टरी में जा रही खाद से भरी गाड़ी रुकवाई, 15 कट्टे बरामद, नहीं पहुंची कृषि विभाग की टीम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। शादीपुर में खजूरी रोड स्थित फैक्टरी में जा रहे महिंद्रा पिकअप की गाड़ी का गांव के टिंबर मर्चेट व किसान इमरान ने रोक लिया। आरोप है कि इस दौरान पिकअप चालक ने उससे मारपीट की। इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों को मोबाइल पर सूचना भी दी। लेकिन अधिकारियों ने कहा कि जो अधिकारी कार्रवाई करेगा वह आज छुट्टी पर है। दोपहर बाद वह शिकायत लेकर दफ्तर भी किया लेकिन किसी ने भी उसकी शिकायत नहीं ली।
शिकायतकर्ता इमरान ने बताया कि वह उसकी शादीपुर में टिंबर की दुकान है और वह खेती भी करता है। अपने साथी के साथ सोमवार सुबह साढ़े छह बजे खजूरी रोड की तरफ गया था। तभी एक खाद स्टोर की महिंद्रा पिकअप गाड़ी जो बिना नंबर के थी वह एक गली में जाती है। वह हैरान इसलिए था क्योंकि गली आगे से बंद थी। वह गाड़ी के पीछे गया तो देखा कि वो एक प्लाइवुड फैक्टरी के बाहर में जाकर रूकती है। उसमें यूरिया के कट्टे भरे हुए थे। जिसमें से 15 कट्टे जमीन पर गिरा दिए गए थे जबकि बाकी गाड़ी में ही थे। उसने यूरिया के कट्टों व गाड़ी की अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। इमरान का आरोप है कि जब वह वीडियो बना रहा था तो फैक्टरी का मालिक वहां पर आ गया और उसके साथ हाथापाई करने लगा। वह किसी तरह वहां से निकला और कृषि एवं कल्याण विभाग के डीडीए सुरेंद्र यादव के मोबाइल पर बात की। बात करने पर जवाब मिला की वे कार्यालय से बाहर हैं और इसकी शिकायत दफ्तर में ही आकर कर दें। वह शिकायत लेकर कृषि विभाग के दफ्तर में गया तो वहां बैठे कर्मचारियों ने कहा कि यूरिया संबंधित मामले क्वालिटी इंस्पेक्टर राकेश जांगड़ा डील करते हैं। लेकिन वे आज छुट्टी पर हैं। डीडीए साहब डीसी कार्यालय में मीटिंग में गए हैं। कर्मचारी ने जवाब दिया कि वह अपनी शिकायत मंगलवार को लेकर आ जाए। इमरान ने मांग की है कि फैक्टरी संचालक व खाद स्टोर के संचालक पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

वर्जन
वह मीटिंग में थे। अभी फ्री हुए है। उनके मोबाइल पर कोई फोन नहीं आया था। कार्यालय में शिकायत आई थी। मंगलवार को मौके का मुआयना कर जांच की जाएगी। जांच के बाद आगामी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र यादव, डीडीए।
फोटो : 33
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed