{"_id":"5b1ec5364f1c1b64068b5b43","slug":"152874322617-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टयूब्वैल खराब होने से, पेयजल संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टयूब्वैल खराब होने से, पेयजल संकट गहराया
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्यूबवेल खराब होने से पेयजल संकट
छछरौली। कस्बे में दो दिन से एक नंबर ट्यूबवेल खराब होने से बस स्टैंड महिला आईटीआई सामुदायिक भवन व आसपास क्षेत्र में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बस स्टैंड में एक भी बूंद पानी की नही है, यात्री पीने के पानी के लिए यहां वहां भटक रहे है। स्वास्थ्य विभाग अधिकारी का कहना है कि ट्यूबवेल मोटर की तार खराब है, जिसे कर्मचारी बदलने में लगे है पर हैरानी की बात है कि दो दिन से कर्मचारियों से एक तार नही बदली गई।
छछरौली बस स्टैंड पर खडे़ यात्री बंटी, अमन, राजू, प्रकाश, रामजतन ने बताया कि छछरौली बस स्टैंड पर एक भी बूंद पानी नहीं है। बस स्टैंड पर पानी न होने का कारण पता किया तो कर्मियों का कहना है कि दो दिन से छछरौली के एक नंबर ट्यूबवेल की मोटर की तार खराब है। जिसकी वजह से बस स्टैंड पर लगी पानी की टंकी भी खाली हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ प्रमोद गुप्ता का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही के कारण ट्यूबवेल की तार खराब हो गई थी। जिसको ठीक करने में कर्मचारी लगे हुए हैं। जल्द ही तार ठीक कर दी जाएगी और पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से चलने लगेगी।