{"_id":"5b1ec2fa4f1c1bf76e8b78be","slug":"15287426542-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंत्योदय सेवा केंद्र में आने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा रखा जाए: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंत्योदय सेवा केंद्र में आने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा रखा जाए: डीसी
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय भवन में लोगों को मिले सुविधाएं
यमुनानगर। डीसी गिरीश अरोड़ा ने अपने कार्यालय में अंत्योदय सेवा केंद्र से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ताकि अंत्योदय भवन में अधिक से अधिक लोगों को आसानी से सुविधाएं मिल सके। साथ ही संबंधित विभागों के कार्यालयों में भी कार्य बाधित न हो। डीसी ने बताया कि वन विभाग कार्यालय परिसर में स्थापित अंत्योदय सेवा केंद्र में एक छत के नीचे लोगों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि अंत्योदय भवनों के उपहार से हर गरीब का उद्धार होगा तथा इन भवनों की स्थापना से हर गरीब व्यक्ति समर्थ व सबल बनेगा। उन्होंने अंत्योदय सेवा केंद्र में विभागों द्वारा दी जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी हासिल की तथा संबंधित विभागों के कर्मचारियों से इस सेवा केंद्र में हर रोज पहुंचने वाले लोगों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस सेवा केंद्र में आने वाले व्यक्तियों का पूरा ब्यौरा रखा जाए, जिसके लिए विभाग अनुसार रजिस्टर मेनटेन किया जाए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी मदान, मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगी कर्ण अलावादी, तहसील कल्याण अधिकारी अरिसूदन शर्मा व डीआईओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसक उपरांत अधिकारियों ने अंत्योदय भवन का निरीक्षण किया।
फोटो नंबर-26