फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   कार्यालय घेर विधायक को बोली आशा वर्कर्स दिन बदलने वाली सरकार ने हाथ में पकड़वा दिया कटोरा

कार्यालय घेर विधायक को बोली आशा वर्कर्स दिन बदलने वाली सरकार ने हाथ में पकड़वा दिया कटोरा

Tue, 12 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कार्यालय घेर विधायक को बोली आशा वर्कर्स दिन बदलने वाली सरकार ने हाथ में पकड़वा दिया कटोरा
कार्यालय घेर विधायक को बोली आशा वर्कर्स- दिन बदलने वाली सरकार ने हाथ में पकड़ा दिया कटोरा
विज्ञापन

- विधायक बोले यह दुखड़ा स्वास्थ्य मंत्री को सुनाना, हमने आपका ज्ञापन ले लिया
- शहर में रोष मार्च निकालती हुई विधायक कार्यालय पर पहुंची वर्कर्स, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
- मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है आशा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं किए जाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रही आशा वर्कर्स ने सोमवार को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन कर रही वर्कर्स के बीच जब विधायक अरोड़ा आए तो वर्कर्स ने उन्हें मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर उन्हें सरकार के बारे में खूब खरी खोटी सुनाई। आशा वर्कर्स प्रधान नीरू बाला ने विधायक अरोड़ा को कहा कि बीजेपी सरकार जो दिन बदलने वाली थी, उसने हमारे हाथ में कटोरा पकड़वा दिया। ऐसी गंदी सरकार को हम नहीं रहने देंगे। विधायक अरोड़ा ने तुरंत उनकी बात का काटते हुए कहा कि आप अपनी बात वहां रखना जहां से नोटिफिकेशन जारी किया गया। वे सरकार और जनता के बीच पुल के समान है। उनका मांगपत्र मुख्यमंत्री तक पहुंचा देंगे और स्वयं भी इस संबंध में बातचीत करेंगे।

इससे पूर्व आशा वर्कर यूनियन हरियाणा के नेतृत्व में पांचवें दिन भी वर्कर्स हड़ताल पर रही। वर्कर्स ने सिविल अस्पताल में सीएमओ कार्यालय के समक्ष धरने पर बैठ नारेबाजी की। करीब दो घंटे धरना प्रदर्शन के बाद वर्कर्स करीब 12 बजे सिविल अस्पताल से नारेबाजी करते हुए निकली। रेलवे रोड, मधु चौक, प्यारा चौक, नेहरू पार्क रोड से होती हुई वर्कर्स विधायक कार्यालय पर पहुंची। इस दौरान वर्कर्स ने हाथों में थाली व कटोरे लेकर बजाते हुए कार्यालय पहुंचे और विधायक कार्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वर्कर्स का नेतृत्व जिला प्रधान नीरूबाला व मंच का संचालन नीलम ने किया। जिला उपप्रधान राजेश कुमारी व जिला कैशियर कर्मजीत कौर ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जिला प्रधान नीरू बाला ने कहा कि उन्होंने जनवरी माह में भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था। उस समय सरकार ने उनकी मांगे पूरी करने का वादा भी किया था, लेकिन अब चार माह बीत चुके हैं। मगर अभी तक उनकी मांगे पूरी नहीं की गई हैं और ना ही किसी मांग को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिससे आशा वर्कर्स में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों व प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं मिलता। उन्होंने सरकार से उनकी मांगे जल्द पूरी किए जाने की मांग की। यदि इसके बाद भी उनकी मांगो को लेकर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया तो वह आंदोलन तेज कर देंगी। उन्होंने सरकार से आशा वर्कर्स को पक्का किए जाने, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये दिए जाने, समान काम समान वेतन दिए जाने समेत अन्य मांगे जल्द पूरी किए जाने की मांग की। प्रदर्शन में पूनम, गोमती, रेखा, बबली, रजनी, नीलम रानी, राजरानी, रोशन लाल, जरनैल सिंह सांगवान, सोमनाथ, सुनीता व सुरेंद्र कौर आदि मौजूद थी।
विज्ञापन

फोटो : 30 से 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed