{"_id":"5b1984504f1c1b624d8b5243","slug":"152839893216-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सिविल अस्पताल में बांटा दूध, आज स्पीकर और विधायकों को देंगे चीनी व सब्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सिविल अस्पताल में बांटा दूध, आज स्पीकर और विधायकों को देंगे चीनी व सब्जी
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों ने अस्पताल में तीमारदारों को बांटा दूध, आज स्पीकर व विधायकों को देंगे चीनी व सब्जी
शनिवार को एक दिन का सामूहिक अनशन करेंगे भाकियू के पदाधिकारी व अन्य किसान
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। भारतीय किसान महासंघ के आह्वान पर चल रहे किसान आंदोलन के सातवेें दिन भारतीय किसान यूनियन ने सिविल अस्पताल में मरीजों व तीमारदारों को फ्री में दूध बांटा। बुधवार सुबह करीब 11 बजे भाकियू के जिला प्रधान संजू गुंदयाना के नेतृत्व में किसान जीप में करीब एक क्विंटल दूध लेकर अस्पताल पहुंचे और मरीजों व तीमारदारों को दूध वितरित किया। शुक्रवार को किसान स्पीकर कंवरपाल सहित जिले के सभी विधायकों को मुफ्त में चीनी, दूध व सब्जियां देकर रोष जताएंगे। शनिवार को भाकियू के सभी पदाधिकारी व अन्य सदस्य एक दिन के सामूहिक अनशन पर बैठेंगे। मंडी में नहीं मिल रहा सब्जियों का उचित दाम, शुगर मिल से पेमेंट : भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान संजू गुंदियाना, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल व संदीप टोपरा ने बताया कि सरकार की नीतियों के चलते किसानों को उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल रहा है। किसान मंडी में मुफ्त के भाव सब्जियां बेच रहे हैं। दूध के दाम भी काफी कम है। भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले किसानों से वादा किया था कि किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाएगी। किसानों को फसलों पर किए गए खर्च से 50 प्रतिशत अधिक दाम मिलेंगे। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार सब वादे भूल गई।
न करेंगे रोड जाम, न ही पुलिस से मुठभेड़ : भाकियू के प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल का कहना है कि किसान न कोई रोड जाम करेंगे और न ही पुलिस से मुठभेड़ करेंगे। अब वे शांतिपूर्वक सब्जी न बेचकर उसे लोगों में बांट कर प्रदर्शन करेंगे। मुफ्त के सामान दूध व सब्जी बेचने से अच्छा है, वे फ्री में लोगों को बांट दे।
फोटो : 17 व 18