फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सीएम के रोड शो ने ढाई घंटे रोकी जगाधरी की रफ्तार

सीएम के रोड शो ने ढाई घंटे रोकी जगाधरी की रफ्तार

Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सीएम के रोड शो ने ढाई घंटे रोकी जगाधरी की रफ्तार
सीएम के रोड शो ने ढाई घंटे रोकी जगाधरी की रफ्तार
विज्ञापन

-जगाधरी शहर की तंग सड़कों से गुजरा रोड शो-
-रोड शो के लिए शहर के भीतर ढाई घंटे तक लगे रहे बेरिगेट, वाहनों की आवाजाही थमी-
-नौकरीपेशा लोगों ने झेली दिक्कतें-
जगाधरी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने जगाधरी में रोड शो निकाला। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। रोड़ शो गौरी शंकर मंदिर से शुरू होकर सिटी हार्ट, झंडा चौक, चौक बाजार, प्रकाश चौक, गीता भवन रोड, अग्रसेन रोड, बस स्टेंड से होता हुआ पीडब्लयूडी रेस्ट पर खत्म हुआ। यमुनानगर से काम करके लौट रहे लोगों को रोड शो के कारण आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए लोग तंग गलियों से होते हुए अपने घर पहुंचे। शाम के समय रोड शो होने के कारण मार्केट में किसी हजारों कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ के कारण काफिले के गुजरने के समय कई रास्तों पर यातायात प्रभावित हुआ। हलांकि जिला प्रशासन ने सीएम के रोड शो के दौरान यातयात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए करीब 200 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई थी। फिर भी सड़क पर मुख्यमंत्री के स्वागत व दर्शनों के लिए कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भीड़ के कारण जगाधरी शहर के बाशिंदों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
मुख्यमंत्री के रोड शो के लिए पुलिस ने शर्मा टेंट, बुड़िया पुलिस चौकी व पवन क्लॉथ हाउस के नजदीक बैरिकेड लगा रखे थे। सीएम का रोड शो शुरू होने से पहले ही करीब पांच बजे से इन बेरिकेड से आगे वाहनों को नहीं जाने दिया गया। रोड शो 7:30 बजे के बाद श्मशान घाट रोड से गुजरा। इस दौरान दोपहिया वाहनों के लिए रास्ता बंद रहा। इन बैरिकेड्स के कारण इन रूटों से जाने वाले लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। अनजान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग गलियों से अपने वाहन निकालकर यमुनानगर व दूसरी जगह पहुंचे।
विज्ञापन


-ढाई घंटे तक चला रोड शो-
रोड शो शाम 5 बजे गौरीशंकर मंदिर से शुरू हुआ। सीएम को देखने के लिए पहले से ही काफी संख्या में लोग खड़े थे। रोड शो शुरू होते ही हजारों कार्यकर्ता उमड़ पड़े। इसके कारण यहां कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जैसे ही काफिला आगे बढ़ा कार्यकर्ता भी सीएम के साथ रोड शो में शामिल हो गए। शुरुआत समय में रोड शो में लोगों की भीड़ दिखी। लेकिन जैसे-जैसे कारवां आगे बढ़ता रहा, वैसे-वैसे भीड़ भी कम होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर भी बनी रही जाम की स्थिति
रोड शो जब बुड़िया चौक पर पहुंचा तो नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। रोड शो बुड़िया चौक से अग्रसेन चौक, मटका चौक, बस अड्डा चौक होते हुए पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पहुंचा। बुड़िया चौक से बस अड्डा चौक की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। रोड शो के कारण सड़क के एक तरफ काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।


सीएम को काले झंडे दिखाने जा रहे किसानों को किया गिरफ्तार
यमुनानगर। दादुपुर नलवी को डिनोटिफाई करने के विरोध में नौ महीने से धरने पर बैठे किसानों ने मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने का एलान किया था। लेकिन पुलिस ने जगाधरी शहर में प्रवेश ही नहीं करने दिया। काले झंडे लेकर सीएम के रोड शो स्थल की ओर जा रहे किसानों को पुलिस ने जगाधरी बस अड्डा चौक पर ही रोक लिया और उन्हें बसों में भरकर सदर जगाधरी ले जाया गया। जब तक सीएम जगाधरी में रहे, तब तक किसानों को रिहा नहीं किया गया। सीएम के जगाधरी पहुंचने पर जगाधरी अनाज मंडी गेट पर धरने पर बैठे किसानों ने टाउन हाल जगाधरी की ओर कूच किया। किसान नारेबाजी करते हुए जगाधरी बस अड्डा चौक पहुंचें। यहां से पहले से तैनात पुलिस ने उन्हें आगे बढने से रोक लिया। इस दौरान किसानों पर पुलिस के बीच बहस भी हुई। इसके बाद पुलिस किसानों को बसों में भरकर सदर जगाधरी थाने ले गई और उन्हें सीएम का प्रोग्राम समाप्त होने तक बिठाए रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed