फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एक साल में मिलेंगी एक लाख नई नौकरियां : नायब सैनी

एक साल में मिलेंगी एक लाख नई नौकरियां : नायब सैनी

Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
एक साल में मिलेंगी एक लाख नई नौकरियां : नायब सैनी
एक साल में मिलेंगी एक लाख नई नौकरियां : नायब सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। प्रदेश के श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस सरकार में युवाओं को ईमानदारी से नौकरी दी जा रही है। अब तक 20 हजार युवाओं को नौकरियां दी जा चुकी हैं। वहीं 50 हजार की भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। सरकार ने पांच हजार करोड़ के इनवेस्टमेंट के लिए एमओयू साइन किया है। इससे एक साल में एक लाख नई नौकरियां मिलेंगी।
सैनी बसंत बिहार रटौली रोड स्थित सैनी समाज की निर्माणाधीन धर्मशाला में आयोजित सैनी महासम्मेलन में विचार रख रहे थे। सैनी राष्ट्रीय पंचायत के अध्यक्ष बालकृष्ण सैनी ने कहा कि बसंत विहार कॉलोनी में धर्मशाला बनाई जा रही है, लेकिन पैसे की कमी के चलते इसका काम अधूरा पड़ा था। राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह कार्य समाज और सरकार मिलकर करे तभी पूर्ण होगा।
विज्ञापन

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सैनी बिरादरी के लोग मेहनत से काम करते हैं। जो समाज और देश की तरक्की के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहरलाल हर समुदाय के लोगों के लिए योजनाएं बना रहे हैं। जिससे प्रदेश में विकास हो रहा है। साढ़े तीन साल में भाजपा सरकार में इतना विकास हुआ कि कांग्रेस और अन्य पार्टियों कई-कई साल में नहीं कर पाई। यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि आज धार्मिक स्थलों पर जितने भी धर्मशालाएं बनी हुई हैं उनमें संस्थाओं का अहम योगदान रहा है। महासम्मेलन में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवर पाल, रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौहान व पार्षद संगीता सिंगल भी उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथियों और अन्य ने महाराजा शूर सैनी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रादौर नगर पालिका के उपाध्यक्ष रोशन लाल सैनी, डा. सरेंद्र सैनी, पाला सैनी, सुंदर सैनी, त्रिलोचन सिंह, पवन सैनी, कृष्ण लाल सैनी, सुरेश सैनी, मान सिंह, संदीप सैनी, मोलू राम सैनी, रमेश सैनी, जसवंत सैनी, रामगोपाल, फूल सिंह, गुरदयाल सैनी सुमिता सैनी, काला सैनी आदि रहे।
फ ोटो-22,23,24
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed