फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   विधानसभा घेराव को लेकर किसानों ने शुरू की बाइक यात्रा

विधानसभा घेराव को लेकर किसानों ने शुरू की बाइक यात्रा

Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा घेराव को लेकर किसानों ने शुरू की बाइक यात्रा
विधानसभा घेराव के लिए बाइक यात्रा पर निकले किसान, भाजपा को नहीं देंगे वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। किसानों पर लाठीचार्ज किए जाने व मुकदमे दर्ज किए जाने के विरोध में किसान 12 मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। िजसको लेकर बुधवार को किसानों ने नई अनाज मंडी रादौर से विधानसभा चंडीगढ़ तक बाइक यात्रा शुरू की। यात्रा को भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे गुरनाम सिंह चढूनी का क्षेत्र के अलग-अलग गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। बाइक यात्रा पहले दिन बुधवार को रादौर क्षेत्र के उन गांव में पहुंची, जहां के किसानों पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेलों में बंद किया है। किसान गांव टोपराकलां, खजूरी, दौलतपुर, बदनपुरी, मंसुरपुर, दौलतपुर (हाफिजपुर) में पहुंचे और जेल गए किसानों के परिवारों से मिले। रात को बाइक यात्रा गांव गुंदयाना में रूकेगी। प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि 11 मार्च को बाइक यात्रा नाडा साहिब गुरुद्वारा (पंचकूला) पहुंचेगी। 12 मार्च को हजारों किसान विधानसभा का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं होती और किसानों का पूरा कर्ज माफ नहीं होता देशभर के किसान आंदोलन करते रहेेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने किसानों के आंदोलन को दबाने के लिए उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए हैं। किसान इससे डरने वाले नहीं है। उनकी मांग है कि सरकार किसानों पर बनाए गए सभी मुकदमें वापिस ले। किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों को बिना शर्त छोड़ा जाए। बाइक यात्रा के दौरान किसानों ने गांव में जाकर किसानों को शपथ दिलवाई की कि किसान भविष्य में कभी भी भाजपा पार्टी को वोट नहीं देंगे। वहीं भाजपा विधायकों व नेताओं को गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा। चुनावों में भाजपा ते हराने के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed