{"_id":"5a945b0b4f1c1b4f588bafd0","slug":"15196722979-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी अब अंबाला की दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट के लिए नहीं लगानी पड़ेगी अब अंबाला की दौड़
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में डाकघर पासपोर्ट सेवा शुरू, अब नहीं जाना होगा पंचकूला या चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ के अंतर्गत सोमवार को जगाधरी वर्कशॉप में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने किया।
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल ने की। डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र का उद्घाटन करते हुए सांसद रतन लाल कटारिया ने कहा कि जिला यमुनानगर की जनसाधारण की पासपोर्ट संबंधी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विदेश मंत्रालय व संचार मंत्रालय के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण परियोजना के अंतर्गत देश भर में डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जा रहे हैं। अब तक देश के विभिन्न राज्यों में कुल 65 डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोले जा चुके हैं। यमुनानगर में सेवा केंद्र खुलने से यहां के लोगों को समय व धन बचेगा, क्योंकि इससे पहले इस क्षेत्र के लोगों को पासपोर्ट संबंधी जरूरतों के लिए पासपोर्ट सेवा केंद्र अंबाला या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल ने कहा कि जिले के लोगों की सुविधा को देखते हुए पासपोर्ट सेवा केंद्र की बड़ी जरूरत थी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी चंडीगढ़ आईपीएस पुलिस अधिकारी आईजी शिवास कविराज ने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों का स्वागत किा। इससे न सिर्फ उनके समय की बचत होगी, बल्कि यात्रा में आने वाली कठिनाइयों के साथ-साथ अनावश्यक खर्च से भी बचा जा सकेगा। मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अंबाला सुखदेव राज ने कहा कि पासपोर्ट के संबंध में जगाधरी वर्कशाप डाकघर में पूरे इंतजाम किए गए हैं और निर्धारित अवधि में आवेदन के बाद आवेदक को पासपोर्ट जारी कर दिया जाएगा। डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय खुलने से आने वाले डाकघर से संबंधित योजनाओं के जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सकते हैं। रादौर के विधायक श्याम सिंह राणा ने डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र के उद्घाटन समारोह में पधारे लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उपायुक्त रोहतास सिंह खर्ब, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र खदरी, भाजपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष मदन चौहान, जगाधरी के एसडीएम भारत भूषण कौशिक, रादौर की एसडीएम डॉ. पूजा भारती, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
फोटो-12,1सि