फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   लगी जो आग तो सोना होगा खाक

लगी जो आग तो सोना होगा खाक

Sun, 25 Feb 2018 11:44 PM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
लगी जो आग तो सोना होगा खाक
गेहूं की फसल पकने को तैयार पर नहीं कसे गए बिजली के झूलते तार, आग से कैसे होगा बचाव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जिले की आबादी करीब 13 लाख हो चुकी है। इस पर आग से बचाव के लिए महज दो फायर स्टेशन बने हैं। इनमें एक यमुनानगर और दूसरा जगाधरी में है। दोनों जगह फायर ब्रिगेड गाड़ियों की संख्या 16 हैं। जबकि अलग से एक गाड़ी शादीपुर में खड़ी है वहीं, मार्केट कमेटी द्वारा एक-एक गाड़ी छछरौली व बिलासपुर में मुहैया कराई गई है। जिले की कुल आबादी की तुलना में गाड़ियों की संख्या के हिसाब से करीब एक लाख की आबादी पर एक गाड़ी पड़ती है। इतने बड़े क्षेत्र पर कम फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के चलते हर वर्ष गर्मियों में किसानों का लाखों रुपये का सोना (गेहूं) आग में जलकर राख हो जाता है। वहीं, गाहे-बगाहे, झोपड़ियों व अन्य स्थानों पर आग में भी लोगों का लाखों रुपये का नुकसान होता है, परंतु इस पर प्रशासन गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है।
बता दें कि जिले में इस बार 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं लगाई गई, जो अगले 15-20 दिनों में यानि 15 मार्च तक पकनी शुरू हो जाएगी, किंतु एक चिंगारी सब कुछ जलाकर खाक कर देगी। चूंकि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल के ऊपर बिजली के ढीले तार झूल रहे हैं। हर वर्ष में इसी लापरवाही के चलते सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल स्वाह हो जाती है। बावजूद इसके बिजली निगम द्वारा ढीले तारों को कसने में गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। मौजूदा समय में कई जगह खेतों के ऊपर बिजली के तार इतने ढीले हैं कि फसल व तारों के बीच बहुत कम अंतर है। जरा-सी हवा चलने पर तारों के आपस में टकराने या फिर शॉर्ट सर्किट की स्थिति में एक चिंगारी सब कुछ स्वाह कर सकती है। ज्यादा खराब स्थिति रादौर, साढौरा, मुस्तफाबाद खिजराबाद जैसे ब्लॉक और घाड़ क्षेत्र में है, चूंकि यहां दमकल गाडिय़ां नहीं हैं और यहां से यमुनानगर-जगाधरी दमकल केंद्र काफी दूर हैं। जबकि बीते वर्षों में इन्हीं क्षेत्रों में गेहूं की फसल में आगजनी की घटनाएं अधिक हुई हैं।
विज्ञापन


न तारों की मरम्मत और न बदलने की उठाई जहमत
किसान रापाल, कृष्ण कुमार, दिनेश कुमार, पवन कुमार व इंद्रजीत ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर दमकल की गाड़ियों की व्यवस्था न होने के कारण परेशानी होती है। मार्च व अप्रैल माह में सप्ताहभर में एक दिन आग लगने की घटना घटित होती है। इसके बावजूद खेतों में अब भी गेहूं की फसल के ऊपर बिजली के जर्जर व ढीले तार झूल रहे हैं। न तो ऐसी तारों की मरम्मत के लिए कदम उठाया जा रहा है और न ही तारों को बदलने की जहमत उठाई जा रही है। इसके अतिरिक्त कई स्थानों पर खेतों के आसपास जर्जर हालात खंभे भी गिरने के कगार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर ब्लॉक में हो दमकल की गाड़ियों की व्यवस्था
भारतीय किसान यूनियन (रतनमान गुट) के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि खिजराबाद, रादौर, मुस्तफाबाद व साढौरा जैसे ब्लॉकों में भी दमकल गाड़ियों की व्यवस्था होनी चाहिए। विशेष तौर पर गेहूं के सीजन में यह और भी जरूरी हो जाता है। हर वर्ष जिले में शॉट सर्किट के कारण सैकड़ों एकड़ फसल जलकर राख हो जाती है। न तो बिजली के ढीले तारों को कसने व मरम्मत का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है और न ही ब्लॉक स्तर पर दमकल गाड़ियों की व्यवस्था कराई जा रही है।

कहां कितनी दमकल गाड़ियां
यमुनानगर - 13
जगाधरी - 03
शादीपुर - 01
बिलासपुर - 01
छछरौली - 01
(इनमें बिलासपुर व छछरौली में मार्केट कमेटी व अन्य जगह दमकल विभाग की गाड़ियां हैं।)
------
गेहूं के सीजन को मद्देनजर रख खेतों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों को कसने का कार्य चल रहा है। बिजली के जर्जर तार भी बदले जा रहे हैं। यह कार्य 31 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा।

-एके गर्ग, एसई, बिजली निगम, यमुनानगर।
----------
गेहूं के सीजन को लेकर विभाग तैयार है। उनके पास कुल 17 दमकल गाड़ियां हैं। इनमें 13 यमुनानगर, 3 जगाधरी स्टेशन और एक खजूरी रोड पर खड़ी की गई है। बिलासपुर और छछरौली में मार्केट कमेटी की एक-एक गाड़ी है वहीं, रादौर व खिजराबाद ब्लॉक में भी दमकल गाड़ियां मुहैया कराने का प्रस्ताव चल रहा है। उनका पूरा प्रयास रहता है कि समय से आगजनी पर काबू पाया जाए।
- प्रमोद दुग्गल, जिला दमकल अधिकारी।

फोटो-16 से 19 व 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed