फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   तीन-तीन पुलिस वाहन व रोडवेज बसें भी पड़ गए कम, 1902 आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने दी गिरफ्तारियां

तीन-तीन पुलिस वाहन व रोडवेज बसें भी पड़ गए कम, 1902 आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने दी गिरफ्तारियां

Sun, 25 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
तीन-तीन पुलिस वाहन व रोडवेज बसें भी पड़ गए कम, 1902 आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने दी गिरफ्तारियां
तीन-तीन पुलिस वाहन व रोडवेज बसें भी पड़ गए कम, 1902 आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने दी गिरफ्तारियां
विज्ञापन

जगाधरी अनाजमंडी गेट से गिरफ्तारियां कर पुलिस ने कुछ दूरी पर छोड़ा, मौके पर तहसीलदार व डीएसपी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी अनाज मंडी गेट पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स ने धरने के 13वें दिन सामूहिक गिरफ्तारियां दीं। कोर्ट के समक्ष मंडी गेट पर जुटीं वर्कर्स व हेल्पर्स के आगे तीन पुलिस वाहन व तीन रोडवेज बसें भी कम पड़ गईं और करीब 1902 की गिरफ्तारियां हो पाईं। पुलिस ने वाहनों में वर्कर्स व हेल्पर्स की गिरफ्तारियां कर उन्हें कुछ दूरी पर मंडी में छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर पुलिस बल समेत तहसीलदार रोशन लाल व डीएसपी अजय राणा मौजूद रहे। सामूहिक गिरफ्तारियां देने के बाद आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स दोबारा धरने पर बैठ गईं।
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स यूनियन के बैनर तले जगाधरी अनाज मंडी गेट पर जिलेभर की वर्कर्स व हेल्पर्स प्रधान कुंज भट्ट के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन हड़ताल रख धरना दे रही हैं। शनिवार को धरने के 13वें दिन सभी कोर्ट के समक्ष जगाधरी अनाज मंडी गेट पर सामूहिक गिरफ्तारियां देने के लिए जुटी। उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी रोष जताया।
विज्ञापन

सांकेतिक गिरफ्तारियों के बाद मंडी गेट पर वर्कर्स व हेल्पर्स ने दोबारा से धरना शुरू कर दिया। प्रधान कुंज भट्ट ने कहा कि वर्कर्स व हेल्पर्स 13 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल धरना दे रही हैं, लेकिन सरकार के कानू पर जूं नहीं रेंग रही। इस मौके पर जिला सचिव रितु गुप्ता, मिथलेश, विजय, रमेश, रक्षा, श्वेता, वीना, सर्वजीत, जितेंद्र, स्वर्णजीत, पूजा, मीनू, सुनीता, कमलेश, नीलम, रीटा, उर्मिला, गुलशन, माधुरी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने थाली-चम्मच बजाकर की नारेबाजी: आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन से संबंधित सीटू सर्वकर्मचारी संघ राज्य कमेटी के आह्वान पर जगाधरी अनाज मंडी में चल रहे आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर्स का धरना भी छठे दिन जारी रहा। शनिवार को वर्कर्स व हेल्पर्स ने थाली चम्मच बजाकर नारेबाजी की। जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि सरकार 25 फरवरी तक मांगों पर सोच-विचार कर ले अन्यथा सरकार को 26 फरवरी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ये हैं मुख्य मांगें:-
अंागनबाड़ी कार्यकर्ता व हेल्परों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए।
सरकार की तरफ से निर्धारित न्यूनतम वेतनमान दिया जाए।
अंगनबाड़ी सुपरवाइजर के सभी पदों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लिया जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पर योग्य हेल्परों से भरे जाए।
7वेें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किया जाए।
सर्दी व गर्मी की छुट्टियां दी जाए।
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर सामाजिक सुरक्षा व अन्य सुविधाएं दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed