फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर से हुई ई-चालान की शुरुआत

यमुनानगर से हुई ई-चालान की शुरुआत

Wed, 21 Feb 2018 12:20 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर से हुई ई-चालान की शुरुआत
यमुनानगर से हुई ई-चालान की शुरुआत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
प्रदेश में ई-चालान की शुरुआत यमुनानगर से हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा ने यमुनानगर में ई-चालान की प्रणाली को लागू किया। उन्होंने ट्रैफिक पार्क यमुनानगर में ई-चालान ट्रैफिक कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया। यमुनानगर में इसका 20 दिन ट्रायल किया जाएगा। कुछ कमियां हैं जिन्हें दूर किया जाएगा। सीसीटीवी कैमरे सभी चौक पर लगे हैं, जिनके माध्यम से चालान किए जाएंगे।
ई-चालान के तहत चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों का ई-चालान किया जाएगा। चालान कंट्रोल रूम में बैठकर भी किया जा सकेगा और यह सीधे ड्राइवर के घर पहुंचाया जाएगा। जिसका भुगतान भी ऑनलाइन किया जा सकेगा। यमुनानगर में सफलता के बाद इसे दूसरे जिलों में लाया जाएगा। ।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों से हो रहे ई चालान
प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए यातायात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए ई-चालान को लेकर सेमिंनार का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक आरसी मिश्रा ने कहा कि यातायात पुलिस पर वाहनों का मेनुल चालान करने का दबाव बना रहता है। ई-चालान से यातायात पुलिस पर काम का दबाव कम होगा और यातायात पुलिस दूसरे कार्यों में ज्यादा समय दे सकती है। हर जिले में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से वाहनों का ई-चालान भी हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर पहुंच जाएगा चालान
उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाहनों के चालान ई-चालान के माध्यम से शुरू कर दें। इससे यातायात पुलिस की कार्यशैली में सुधार होगा और झगड़े करने के जो आरोप चालान करते समय यातायात पुलिस पर लगते थे, वे भी कम होंगे। जो भी वाहन रजिस्टर्ड होगा उसका डाटाबेस कंप्यूटर में है। ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले ड्राइवरों का चालान ई-चालान से घर पहुंच जाएगा। ई-चालान का भुगतान इंटरनेट के माध्यम से भी किया जा सकता है।

लोगों को करें जागरूक
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने यातयात पुलिस अधिकारियों से कहा कि यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूकता अभियान के माध्यम से जागरूक करें और ई चालान के बारे भी जानकारी दें। इससे लोगों में जागरूकता रहेगी और वाहन चालक कैमरें की नजर से नहीं बच पाएगा इसलिए लोगों को कानूनी व सामाजिक तौर पर जागरूक करना होगा। लोगों में यह संदेश भी जाएगा कि यातायात के नियमों की अनदेखी करने पर सीसीटीवी कैमरे के कारण ई-चालान हो जाएगा। इससे लोगों में जागरूकता भी आएगी। उन्होंने कहा कि यातायात दुर्घटनाओं के कारण कई घरों के चिराग बुझ जाते हैं। हमें ऐसी दुर्घटनाओं का रोकना होगा।
पुलिस की कार्यशैली में आएगी पारदर्शिता
पुलिस अधीक्षक राजेश कालिया ने कहा कि पहले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यातायात को नियंत्रण करने के लिए धूप, बरसात व ठंड इत्यादि में खड़ा होना पड़ता था, लेकिन ई-चालान के माध्यम से अब पुलिस अधिकारी व कर्मचारी कमरे में बैठकर कार्य कर सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे लगे होने से आपके काफी हाथ बढ़ जाएंगे और कार्य करने की शैली में पारदर्शिता आएगी।

परीक्षण के बाद सुचारू हो जाएगी ई-चालान व्यवस्था
सेमिनार में मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कर्ण अलावादी ने बताया कि कुछ दिन तक ई-चालान सॉफ्टवेयर का परीक्षण किया जाएगा। तदोपंरात ई-चालान प्रक्रिया सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी।


इस अवसर पर उपायुक्त रोहतास सिंह खर्ब, हरियाणा यातायात पुलिस अधीक्षक अशोक भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, देसराज, राजेंद्र कुमार, यातायात निरीक्षक निर्मल सिंह, डीआईओ एवं एनआईसी अधिकारियों सहित अन्य जिलों से आए पुलिस विभाग के अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed