फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पेज चार की लीड:- महक बेस्ट एथलीट व किरण चुनी गईं स्पोटर्स वुमेन

पेज चार की लीड:- महक बेस्ट एथलीट व किरण चुनी गईं स्पोटर्स वुमेन

Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पेज चार की लीड:- महक बेस्ट एथलीट व किरण चुनी गईं स्पोटर्स वुमेन
महक बेस्ट एथलीट और किरण स्पोर्ट्स वूमन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। जगाधरी के हिंदू गर्ल्स कॉलेज में बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से 35वां खेलोत्सव कराया गया। इसकी शुरुआत प्राचार्या डॉ. उज्वल शर्मा ने की। इनमें बीए द्वितीय वर्ष की महक बेस्ट एथलीट व बीए द्वितीय वर्ष की किरण स्पोर्ट्स वुमन घोषित की गईं।
खेलोत्सव में प्रतिभागियों ने कॉलेज के ध्वज को फहराया और मार्च पास्ट कर शपथ ग्रहण के बाद मशाल दौड़ में हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. उज्ज्वल शर्मा ने कहा कि खेलकूद भारतीय सभ्यता, संस्कृति, भाईचारा, आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक है। इसी का वहन करने वाला राज्य हरियाणा खेल जगत में विश्व के मानचित्र में अपना स्थान रखता है। उन्होंने कहा कि हार-जीत की भावना से मुक्त होकर प्रतिभागी जब खेल मैदान में उतरेंगे, तभी खेल दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। खेलोत्सव में रिकरेशनल इवेंट्स व कॉमपेटीटिव इवेंट्स के तहत विभिन्न स्पर्धाओं में छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसके साथ जिमनास्टिक, रोप मलखम व योग से प्रतिभागियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्या डॉ. उज्वल शर्मा ने शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. शारदा शर्मा को बधाई दी।
विज्ञापन


इवेंट्स के परिणाम
ब्रिक रेस में बीए द्वितीय वर्ष से अंशु प्रथम, प्रीति द्वितीय, थ्री लेग्स रेस में बीकॉम द्वितीय वर्ष से हीना व निकिता प्रथम, बीकॉम तृतीय वर्ष से रीना व ज्योति द्वितीय, स्कीपिंग में बीए प्रथम वर्ष से आंचल प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से लेखिका द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष से महक तृतीय स्थान पर रहे। रिदम जिम्नास्टिक में बीए द्वितीय वर्ष से सोनी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से मोनिका द्वितीय व बीए द्वितीय वर्ष से हिमानी तृतीय, योगा में बीए द्वितीय वर्ष से किरन प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से सोनिया द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष से अनुराधा तृतीय स्थान पर रहे। रोप मलखम में बीएचएससी से रूबी प्रथम, बीएचएससी से ज्योति द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष से अनुबाला तृतीय, वेट लिफ्टिंग में बीए द्वितीय वर्ष से सुमन प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से मंजु द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से महक तृतीय, पॉवर लिफ्टिंग में बीए तृतीय वर्ष से अनिता प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से काजल द्वितीय, बीएसएससी से शालू तृतीय स्थान पर रहे। रेसलिंग में बीए प्रथम वर्ष से सुभानी प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से आंचल द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से गुरमीत तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉम्पीटिटिव इवेंट्स के परिणाम
सौ मीटर रेस में बीए प्रथम वर्ष से बिमला प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से महक द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से काजल तृतीय, सौ मीटर रेस में बीए द्वितीय वर्ष से महक प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से सिमरन द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से काजल तृतीय स्थान पर रहे। लॉन्ग जंप में बीए द्वितीय वर्ष से महक प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से काजल द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से गुरमीत तृतीय, हाई जंप में बीए प्रथम वर्ष से अंशु प्रथम, बीए तृतीय वर्ष से लवली द्वितीय, बीए द्वितीय वर्ष से संगीता तृतीय स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में बीए द्वितीय वर्ष से महक प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष से काजल द्वितीय, बीए तृतीय वर्ष से अनिता तृतीय, शॉटपुट में बीए द्वितीय वर्ष से मेहक प्रथम, बीए प्रथम वर्ष से अनु द्वितीय, बीएचएससी तृतीय वर्ष से प्रिती तृतीय स्थान पर रहे।
फोटो-6 से 9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed