{"_id":"5a887d8b4f1c1b4d588b90f5","slug":"15188946864-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवरेज हॉल में मिट्टी धसने से मशीन पर गिरा मजदूर, पेट में सरिया आर-पार होने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवरेज हॉल में मिट्टी धसने से मशीन पर गिरा मजदूर, पेट में सरिया आर-पार होने से मौत
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीवरेज हॉल में मिट्टी धंसने से मशीन पर गिरा मजदूर, पेट में सरिया घुसने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। बुड़िया चौक पर सीवरेज के हॉल का निर्माण करते हुए मिट्टी धंसने से मजदूर मशीन पर जा गिरा। इस दौरान उसके पेट में सरिया घुस गया। अन्य मजदूरों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरों ने इसकी सूचना फोन पर ठेकेदार को दी। मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने मजदूरों की शिकायत पर ठेकेदार के खिलाफ काम में लापरवाही बरतने व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।
जगाधरी के बुड़िया चौक पर नई सीवरेज लाइन का हॉल बनाया जा रहा है। इसका ठेका पानीपत के ठेकेदार रामानंद को दिया हुआ है। सीवरेज लाइन के हॉल की खुदाई करने के लिए ठेके पर लग रहे बिहार के गांव बैधनाथपुर निवासी अजमल हुसैन (48), सिताब व अन्य कर्मचारी काम कर रहे थे। मजदूर सिताब ने बताया कि शनिवार सुबह वे बुड़िया चौक पर बनाए जा रहे सीवरेज हॉल में काम कर रहे थे। चार मजदूरों ने मशीन को दोनों तरफ से पकड़ रखा था। हॉल से त्रिकंडी (मिट्टी निकालने की मशीन) से मिट्टी निकाली जा रही थी। इसी दौरान हॉल के किनारे से मिट्टी धंस गई और अजमल मशीन पर जा गिरा। मशीन से निकल रहा सरिया उसके पेट से जा घुसा। मजदूरों ने आनन-फानन में सरिया मजदूर के पेट से निकाला और उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर में लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूरों का कहना है कि यह हादसा ठेकेदार की लापरवाही से हुआ है। उन्होंने काम करने से पहले ही मना किया था। मामले में पुलिस ने ठेकेदार पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी ठेकेदार पर लापरवाही व गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
काम करने से किया था मना, पैसे न देने का बनाया दबाव
सिताब व अन्य मजदूरों ने बताया कि सीवरेज हॉल की गहराई अधिक थी। उन्होंने इसमें काम करने से पहले ही ठेकेदार को मना कर दिया था। लेकिन ठेकेदार ने उनसे कहा था कि यदि काम नहीं करोगे तो उनकी पेमेंट नहीं मिलेगी। ठेकेदार के दबाव के चलते उन्होंने सीवरेज हॉल पर काम करना पड़ा। पुलिस को दी शिकायत में मजदूरों ने ठेकेदार पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
--
मजदूर सिताब की शिकायत पर ठेकेदार रामानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 304ए में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- एएसआई जसविंद्र सिंह, जांच अधिकारी, बुड़िया चौकी जगाधरी।
फोटो : 14