फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 20 की प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होंगे अध्यापक

हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 20 की प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होंगे अध्यापक

Sat, 17 Feb 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 20 की प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होंगे अध्यापक
हरियाणा कर्मचारी महासंघ की 20 की प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होंगे अध्यापक
विज्ञापन

यमुनानगर (ब्यूरो)। हरियाणा कर्मचारी महासंघ की प्रस्तावित 20 फरवरी की हड़ताल में अध्यापक शामिल होंगे। हरियाणा राज्य अध्यापक संघ के प्रांतीय प्रधान प्रदीप सरीन की अध्यक्षता में बैठक बस स्टैंड कार्यालय में हुई।
प्रदीप सरीन ने कहा कि प्रदेश सरकार का संघ के पदाधिकारियों के साथ 18 सितंबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में जो समझौते हुऐ थे, सरकार उन्हें लागू करे। इसमें मुख्य मांगों में समान काम समान वेतन, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने, केंद्र के समान भत्ते लागू करना, 1995 वाली पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी को लागू करना, पुरानी पेंशन योजना लागू करना, निजीकरण व ठेका प्रथा बंद बरना, जोखिम भत्ता देने, ठेके पर वोल्वो बस लेने की पॉलिसी को तुरंत वापिसी लेने, तकनीकी स्केल से वंचित कर्मचारियों को तकनीकी स्केल दिये जाने व अन्य मांगो को भी लागू करवाने आदि थीं। अब सरकार मानी हुई मांगों को भी लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में अधायपक भी हड़ताल में शामिल होंगे। इस बारे में हरियाणा राज्य अध्यापक संघ के सभी जिला पदाधिकारियों की मीटिंग अंबाला कैंट के खालसा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार दोपहर बारह बजे रखी गई है। साहिब सिंह चौहान, रविंद्र राणा, गुरमीत सिंह, हरपाल बैंस, नरेंद्र लाड़ी, जगदीप कालिया, नरेंद्र राणा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed