{"_id":"5a3e9e534f1c1bee688c384a","slug":"151405335715-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय गणित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय गणित प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्यस्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पाया दूसरा स्थान
बिलासपुर। राजकीय आदर्श संस्कृति विद्यालय बिलासपुर में राज्य स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्य सुमन ने की। प्रधानाचार्य सुमन बहमनी ने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में राज्य शिक्षा अनुसंधान संस्थान गुरुग्राम में कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 22 टीमों ने भाग लिया। जिला यमुनानगर की टीम के चारों प्रतिभागी छात्र लकी, मोहित ,आयुषी और विनम्रता जो इसी विद्यालय से है, उन्होंने प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान के रूप में नगद पुरस्कार 4800 रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। विद्यालय में पहुंचने पर अध्यापकों ने विजय टीम का स्वागत किया। इस मौके पर शील चंद, भूषण लाल सैनी, उमेश खरबंदा, अनिल मिश्रा ,पूनम धीमान ,प्रियंका, स्काउट मास्टर पवन शर्मा, योगेश भट्ट, सुरेश कुमार सहित सभी अध्यापक मौजूद रहे।
फोटो-4