फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   स्टोरी टैलिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा की झलक

स्टोरी टैलिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा की झलक

Thu, 07 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्टोरी टैलिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा की झलक

विज्ञापन
स्टोरी टैलिंग प्रतियोगिता में दिखी बच्चों की प्रतिभा की झलक
यमुनानगर। न्यू हैप्पी पब्लिक स्कूल यमुनानगर मेें कक्षा प्री नर्सरी से कक्षा पांचवीं तक स्टोरी टैलिंग गतिविधि का आयोजन किया गया। चित्रों एवं सहायक सामग्री के माध्यम से बच्चों ने सरल एवं स्पष्ट भाषा में शिक्षाप्रद कहानी सुनाने की कला का प्रदर्शन कर सभी की सराहना प्राप्त की।

कक्षा प्री नर्सरी के सुमेश, जैसमीन, हितेन, रूद्रप्रताप, लव्यांश, सिमरन, कनक, यातिका-ट्विंकल, अर्णव एवं कनिष्ठ ने प्यासा कौआ की कहानी को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। कक्षा नर्सरी की अशविका, तन्वी सैनी, सिमरन, प्रगति, हरप्रीत, यशिका, एवं हरमनजोत सिंह, अनीना, डेशी सिंह, केशव, शगुन, हिमांशु एवं हिमानी ने कहानी के पात्रा एवं घटना का अत्यंत मनोरंजक एवं प्रभावशाली प्रस्तुति दी। एंजल, अर्णव, जसनूर, सुरभि, वंश शर्मा, मुक्ता, करन, महिका, माही, पावनी, रीतिका, चंदन, सोबल, सोनम एवं ऐजल ने टू फूल गॉटस को एवं लॉयन एंड द माउस कहानी के दृश्यों का संजीव चित्रण किया। कक्षा पहली की एंजल, हरगुण, अश्मिन, मानसी, दिव्या व भूमिका तथा कक्षा दूसरी के यश, आर्य, अनिषा व दिव्या की प्रस्तुति भी सराहनीय रही। कक्षा तीसरी के अंकित, शाहिद, गगनप्रीत, आयुष, आदित्य एवं बलकीरत ने अपने अभिनय से खूब तालियां बटोरी। मुख्य अध्यापिका डॉ बिंदु शर्मा ने बताया कि इस गतिविधि के आयोजन का उद्देश्य बच्चों में आत्म विश्वास की भावना का विकास करना एवं मौखिक अभिव्यक्ति की कुशलता को विकसित करना है।
विज्ञापन

फोटो-11,12,13
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed