फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बिना मुआजवा दिए पंचायत की डेढ़ एकड़ भूमि पर पावर हाउस का काम कराने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

बिना मुआजवा दिए पंचायत की डेढ़ एकड़ भूमि पर पावर हाउस का काम कराने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
बिना मुआजवा दिए पंचायत की डेढ़ एकड़ भूमि पर पावर हाउस का काम कराने पर भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
बिना मुआजवा दिए पंचायत की जमीन पर पावर हाउस बनाने पर भड़के ग्रामीण, प्रदर्शन
गांव मंसुरपुर के लोगों ने काम रुकवाने के बाद बिजली निगम के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। बिजली निगम द्वारा गांव मंसुरपुर की डेढ़ एकड़ भूमि पर अवैध रूप से पावर हाउस बनाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साएं ग्रामीणों ने मंसुरपुर के सरपंच बलिंद्र मलिक के नेतृत्व में मामले को लेकर सरकार विरोधी नारेबाजी की वहीं, उन्होंने बिजली निगम द्वारा करवाए जा रहे कार्यों को रुकवा दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पंचायत को भूमि का मुआवजा और गांव के बच्चों को बिजली निगम में नौकरी नहीं मिल जाती और पावर हाउस का नाम बंसतपुर पावर हाउस की जगह मंसुरपुर पावर हाउस नहीं रखा जाता, तब तक वह बिजली निगम का पावर हाउस नहीं बनने देंगे। सरपंच बलिंद्र मलिक ने बताया कि सरकार द्वारा गांव मंसुरपुर पंचायत की लगभग आठ एकड़ भूमि भजनलाल सरकार में पावर हाउस बनाने के लिए अधिग्रहण की गई थी। बिजली निगम ने पावर हाउस बनाने के लिए आठ एकड़ भूमि की जगह पंचायत की साढ़े नौ एकड़ भूमि को अधिग्रहण कर लिया। पंचायत ने उपरोक्त भूमि की निशानदेही ली तो पंचायत को पता लगा कि बिजली निगम ने पंचायत की डेढ़ एकड़ भूमि ज्यादा अधिग्रहण कर ली है और इस भूमि का पंचायत को मुआवजा भी नहीं दिया है। इसके बाद बिजली निगम ने उपरोक्त डेढ़ एकड़ भूमि पर अवैध तरीके से पावर हाउस बनाना शुरू कर दिया है। इसको लेकर वह अधिकारियों से मिले, लेकिन अधिकारियों ने पंचायत को मुआवजा देने की बजाण् टाल-मटोल की नीति अपनाई। इसके बाद बुधवार को गांव की पंचायत मामले को लेकर जिला न्यायालय में गई। पंचायत के वकील सतीश सांगवान धौलरा ने न्यायालय में पंचायत का पक्ष रखा। पंचायत ने न्यायालय में न्यायाधीश के समक्ष कहा कि बिजली निगम ने बिना मुआवजा दिए पंचायत की डेढ़ एकड़ भूमि पर पावर हाउस बनाना शुरू कर दिया है, जो सरासर गलत है। इसके बाद न्यायालय ने मामले को लेकर स्थगन आदेश जारी करते हुए बिजली निगम को बिना मुआवजा दिए पावर हाउस न बनाने के आदेश दिए। मौके पर सरपंच बलिंद्र मलिक, ओमप्रकाश, गुरदीप पंच, जयपाल, कदम सिंह, धर्म सिंह, राजकुमार, गेंदाराम नंबरदार, जसवंत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो-12, 13, 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed