फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   टक्कर लगने पर बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिरा युवक, पीछे बैठी मौसी की ट्रक से कुचले जाने से मौत

टक्कर लगने पर बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिरा युवक, पीछे बैठी मौसी की ट्रक से कुचले जाने से मौत

Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
टक्कर लगने पर बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिरा युवक, पीछे बैठी मौसी की ट्रक से कुचले जाने से मौत

विज्ञापन
टक्कर लगने पर बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिरा युवक, पीछे बैठी मौसी की ट्रक से कुचले जाने से मौत
एनएच-73 ए पर गांव शेखुपुरा के समीप ओवरलोड ट्रक से हुआ हादसा, चालक पर लापरवाही का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। एनएच-73 ए पर गांव शेखुपुरा के समीप बुधवार सुबह ओवरलोडिड ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहा युवक उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा, जबकि पीछे बैठी उसकी मौसी की सड़क पर गिरने पर ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया और हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं, अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
गांव काट्टरवाली निवासी दीपचंद ने बताया कि गांव शेखुपुरा गांव उसकी मासी सोना देवी रहती थी, जिन्हें वह बुधवार सुबह बाइक पर अपने गांव ले जा रहा था। जैसे ही वह शेखुपुरा लिंक रोड से नेशनल हाईवे पर चढने लगे तो पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह उछलकर सड़क किनारे जा गिरा। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी मासी सोना देवी सड़क की ओर गिर गईं, जिनके ऊपर से ट्रक गुजर गया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

बॉक्स
रोक के बाद हाईवे पर बे-रोकटोक दौड़ रहे ओवरलोड : एनएच 73 ए पर लगातार हादसों में बढ़ोतरी हो रही है। हाईवे पर खिजराबाद से जगाधरी तक रोज हादसे हो रहे हैं। इसकी बड़ी वजह वाहनों का ओवरलोड होकर चलना है। राकेश, रामकुमार, यशपाल, महिंद्र व रिंकू का कहना है कि नेशनल हाईवे पर खिजराबाद से जगाधरी तक रोजाना हादसे हो रहे हैं, जिनमें लोग अपनी जान गवा रहे हैं। इन हादसों का कारण रेत बजरी से भरे ओवरलोड ट्रक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-3, 4, 5
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed