फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   देर रात तक जले पटाखे, खूब हुआ प्रदूषण

देर रात तक जले पटाखे, खूब हुआ प्रदूषण

Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
देर रात तक जले पटाखे, खूब हुआ प्रदूषण

विज्ञापन
देर रात तक जले पटाखे, खूब हुआ प्रदूषण
-हाइकोर्ट की मनाही के बावजूद 9:30 बजे के बाद भी चली आतिशबाजी-
यमुनानगर। हाई कोर्ट की ओर से दिवाली की रात पटाखे जलाने का समय निर्धारित करने के बावजूद जिले में देर रात तक पटाखे चलाए गए। जिला प्रशासन हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करवा पाने में असफल रहा। आतिशबाजी से ट्विन सिटी में सात जगहों पर आग लगने की घटनाएं हुईं। हालांकि इसमें भारी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
शाम ढलते ही शुरू हुए पटाखे जलाने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इस साल कुछ कम पटाखे जलाए गए। पटाखों के कारण प्रदूषण में भी इजाफा हुआ। प्रदूषण विभाग की ओर से प्रदूषण के स्तर को मापने के लिए कुछ स्थानों पर प्रदूषण मापने के यंत्र लगाए गए थे। प्रदूषण विभाग के मुताबिक दिवाली की रात को प्रदूषण के स्तर की रिपोर्ट कुछ दिनों में आएगी।
विज्ञापन

बाक्स-
-सात स्थानों पर पटाखों से लगी आग-
दिवाली की रात पटाखों की वजह से टिवन सिटी में सात स्थानों पर आग लगने की घटनाएं हुई। दो घटनाओं को छोड़कर अन्य में मामूली नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड के मुताबिक चांदपुर के नजदीक सड़क किनारे खड़े दो ट्रकों पर आतिशबाजी गिरने की वजह से उनमें आग लगी गई। एक ट्रक का केबिन जल गया, जबकि दूसरे ट्रक पर रखी तिरपाल व रस्सा जल गया। मौके पर आए दो दमकल वाहनों ने करीब डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया। उधर, जगाधरी में बूडिय़ा गेट चौकी के नजदीक एक बर्तन स्टोर में जलता पटाखा गिरने से आग लग गई। आग बुझाने के लिए दो दमकल वाहन मौके पर आए, जिन्होंने करीब दो घंटों में आग पर काबू पाया। आग से हुए नुकसान का आंकलन नहीं लगा है। उधर, खजूरी रोड पर एक खोखे व प्यारा चौक के नजदीक एक खाली प्लाट में उगी झाडिय़ों में आग लगी, जिसे दमकल वाहनों ने मौके पर आकर बुझाया। इसके अलावा गोबिंदपुरी में संतोष हास्पिटल के नजदीक उपलों के ढेर व मांडखेड़ी में खेत में रखी पराली आग से राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-20,21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed