फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पिकअप में पुराली के नीचे दबाकर ले जाई जा रही थी गाय, चार को कराया मुक्त

पिकअप में पुराली के नीचे दबाकर ले जाई जा रही थी गाय, चार को कराया मुक्त

Sat, 21 Oct 2017 01:22 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
पिकअप में पुराली के नीचे दबाकर ले जाई जा रही थी गाय, चार को कराया मुक्त

विज्ञापन
पिकअप में पराली के नीचे दबाकर ले जाई जा रही थी गाय, कराया मुक्त
एक गो तस्कर को किया गिरफ्तारी, दो फरार
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। कलानौर के निकट एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी से गोरक्षकों व पुलिस ने चार गायों को गो तस्करों से मुक्त कराया। तस्करों ने चारों गायों को पराली के नीचे दबाया हुआ था ताकि वे किसी को दिखाई न दें। पुलिस ने एक गो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर यमुनानगर के एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी में गायों को तस्करी कर उत्तर प्रदेश ले जाया जाएगा। सूचना पाते ही कलानौर चौकी के निकट नाकाबंदी कर दी। गुरुवार देर रात एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। उसे रोक कर तलाशी ली गई तो उसमें पराली भरी हुई थी। पराली को हटाया गया तो नीचे से चार गाय मिली। दम घुटने से चारों की हालत बहुत खराब थी। तभी गाड़ी में से उत्तर प्रदेश की नई अनाज मंडी झेहर के निकट रहने वाले सलीम व उस्मान वहां से मौका पाकर भागने में कामयाब हो गए। जबकि सहारनपुर के गांव गंदेवर निवासी इस्तकार अली उर्फ इंतजार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी गायों को गोशाला में भिजवाया। जबकि पशु तस्करों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed